LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

CRICEKT NEWS - टेस्ट क्रिकेट के पूर्व नंबर एक बल्लेबाज बाबर आजम को पाकिस्तान टीम के किया गया बाहर, कभी विराट से होती थी तुलना

BABA AZAM OUT OF PAK TEEM

DESK :  लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज व टेस्ट क्रिकेट रैकिंग में नंबर वन रहे बाबर आजम को आखिरकार टीम से बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तान बोर्ड ने न सिर्फ बाबर, बल्कि टीम के कई सीनियर बल्लेबाजों को ड्रॉप कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस बात की जानकारी दी है। अपने करियर में पहली बार बाबर आजम फॉर्म की वजह से ड्रॉप हुए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्टों मैंचों में नहीं मिली जगह

पाकिस्तान अभी इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रहा है। जिसमें पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी का हार का सामना करना पड़ा। इस टेस्ट में बाबर लंबी पारी नहीं खेल सके। इससे पहले बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज में भी बाबर पूरी तरह से फेल रहे। जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर करने का दबाव बढ़ गया था। नई सिलेक्शन कमिटी ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम का चयन किया है। इस टीम में बाबर आजम को नहीं रखा है। 

तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, विकेटकीपर सरफराज खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर किया गया है। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी पिछले कुछ समय में अच्छा नहीं रहा है। सरफराज अहमद की जगह एक युवा खिलाड़ी को टीम में चुना गया है।

बाबर आजम की जगह पाकिस्तान की टेस्ट टीम में साजिद खान को लाया गया है। साजिद खान ने आखिरी बार जनवरी में सिडनी में टेस्ट मैच खेला था। 

NSIT
Nsmch

कभी विराट कोहली से होती थी तुलना

बाबर आजम को दुनिया का बेहतरीन बल्लेबाजों में एक माना जाता है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर आजम को विराट कोहली से बेहतर बताया था। लेकिन अब बाबर से पहले पाकिस्तानी टीम की कप्तानी, अब टीम से बाहर कर दिया गया है।

दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, आमेर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, सईम अयूब, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद महमूद।