LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Commonwealth Games 2026 - कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं होंगे क्रिकेट, कुश्ती, बैटमिंटन, शूटिंग और हॉकी, भारत के लिए मेडल जीतने की उम्मीदों को झटका

Commonwealth Games2026 - राष्ट्रमंडल खेलों से क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती और निशानेबाजी जैसे खेल को बाहर कर दिया गया है। जिसके बाद इन खेलों में मेडल जीतने की तैयारी कर रहे भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है। भारत ने इन खेलों में कई पदक जीते थे।

Commonwealth Games 2026 - कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं होंगे क्र
राष्ट्रमंडल खेल से बाहर हुआ हॉकी, शूटिंग और क्रिकेट- फोटो : SOCIAL MEDIA

DESK - 2026 में होनेवाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में लगे भारत को बड़ा झटका लगा  है।  कॉमनवेल्थ गेम्स से कई खेलों को हटा दिया गया है। जिन खेलों को हटाने का फैसला लिया गया है। उसमें हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट, टेबल टेनिस, शूटिंग और स्क्वैश शामिल हैं। यह वह खेल हैं जिसमें भारत का प्रदर्शन हमेशा से बेहतर रहा है। अब इन खेलों को कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाने के बाद भारत के मेडलों की संख्या काफी  कम हो जाएगी। 

बता दें कि 2014 के बाद ग्लासगो में फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स  का आयोजन किया जा रहा है।  इसकी अधिकारिक घोषणा करते हुए गेम एसोसिएशन के सीईओ कैटी सैडलेयर ने कहा, 'पूरे नेशनल गेम मूवमेंट की ओर से, हमें आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि 2026 सेंट्रल स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट सिटी ग्लासगो में होगा। यह शहर 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने गेम्स में कुछ खेलों के हटाए जाने और कुछ खेलों के शामिल किए जाने की जानकारी दी।

क्रिकेट, कुश्ती, हॉकी को किया गेम से बाहर

जिन खेलों को हटाया गया है उनमें 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा रहे हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट, टेबल टेनिस, शूटिंग और स्क्वैश शामिल हैं। इसके अलावा जिन खेलों को शामिल किया गया है वे एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड), तैराकी और पैरा तैराकी, कलात्मक जिमनास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, जूडो, बाउल्स और पैरा बाउल्स, तथा 3x3 बास्केटबॉल और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल हैं।

बता दें भारत ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया. इस साल भारतीय दल ने कुल 22 स्वर्ण, 16 रजत, 23 कांस्य समेत 61 पदक जीते थे. उल्लेखनीय रूप से, भारत ने कुश्ती (12), भारोत्तोलन (10), एथलेटिक्स (8), मुक्केबाजी और टेबल टेनिस (प्रत्येक में 7) में सबसे अधिक पदक जीते थे। अब कई खेलों के बाहर होने के  बाद भारत के पदकों की संख्या कम हो सकती है।

NSIT
Nsmch