LATEST NEWS

  • UPI Wrong Transfer
  • UPI से गलती से दूसरे खाते में भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं! Google Pay, PhonePe और Paytm से

  • Govindpur Wali Maiya Temple
  • Bihar News: महुआ में गोविंदपुर वाली मैया का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब,जय माता दी के

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को नतीजे, पटना शिक्षक सीट की गिनती 7 टेबल पर,

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप! CO दीपक कुमार हटाए गए, DM

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: वृषभ, तुला, धनु और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Teacher News: दारू पी टल्ली होकर हेडमास्टर साहेब पहुंचते हैं सरकारी स्कूल, अंगूर की बेटी के नशे में डूबकर करते हैं तांडव, देखिए वीडियो

Teacher News: हेडमास्टर साहब ना सिर्फ शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं बल्कि शराब के नशे में टल्ली होकर वो स्कूल में ही खूब तांडव भी करते हैं। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Teacher News
नशे में हेडमास्टर साहेब पहुंचते हैं सरकारी स्कूल- फोटो : social media

Teacher News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक शराबी टीचर का वीडियो वायरल हुआ है। शासकीय हाई स्कूल जवा में प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल कोल शराब के नशे में फुल टल्ली हैं। शराब के नशे में उन्हें कुछ होश नहीं रहता कि वह क्या कर रहे हैं? स्कूल में नशे की हालत में पहुंचने का वीडियो अब सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है।


Diarch GO

नशे की हालत में पहुंचते हैं स्कूल

पिछले दिनों भी नशे की हालत में मास्टर साहब का वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल, पूरा मामला शासकीय हाई स्कूल जवा का है। जहां मास्टर साहब अक्सर ही नशे की हालत में स्कूल पहुंच जाते हैं। इससे स्कूल के साथी टीचर तो परेशान हैं ही बच्चे भी अब स्कूल जाने में कतराने लगे हैं।

वायरल वीडियो पर लिया गया संज्ञान

शराब के नशे में प्रधानाध्यापक का वायरल वीडियो अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षा क्षेत्र की पोल भी खोल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक के शराब के नशे में वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल प्रचार हरि मणि त्रिपाठी को स्कूल का निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिया। 

NSIT
Nsmch

स्कूल में नशे की हालत पर पाए गए मास्टर साहब

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर संकुल प्रचार ने तत्काल मौके पर स्कूल में पहुंचकर जांच की तो मास्टर साहब नशे में तांडव करते मिले। इस मामले में संकुल प्रचार ने मौके पर उपस्थित लोगों से बयान लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट पेश की। 

प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल पर कार्रवाई की मांग

अब देखना ये है कि जिला शिक्षा अधिकारी इस मास्टर साहब पर क्या कार्रवाई करते हैं? फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग अब स्कूल के प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।