LATEST NEWS

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

  • Bihar Road Project
  • Bihar Road Project: बिहार को मिली बड़ी सौगात, NH-139 होगा फोरलेन, पटना से झारखंड-छत्तीसगढ़ तक सफर होगा

Bihar MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को नतीजे, पटना शिक्षक सीट की गिनती 7 टेबल पर, बाकी सीटों के लिए 14 टेबल

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है।...

Bihar MLC Election
पटना शिक्षक सीट की गिनती 7 टेबल पर- फोटो : social Media

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। निर्वाचन विभाग ने मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र पर सात टेबल लगाए जाएंगे, जबकि बाकी सभी सात सीटों की गिनती 14-14 टेबल पर होगी। मतगणना चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की निगरानी में कराई जाएगी।

7 और 14 टेबल पर होगी वोटों की गिनती

निर्वाचन विभाग के मुताबिक, पटना शिक्षक सीट की मतगणना सात टेबल पर होगी। वहीं, पटना स्नातक, दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत शिक्षक, तिरहुत स्नातक, सारण शिक्षक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती के लिए 14-14 टेबल निर्धारित किए गए हैं।मतगणना कक्ष में प्रत्येक टेबल पर एक पर्यवेक्षक और दो सहायक तैनात रहेंगे। इसके अलावा, हर मतगणना कक्ष की जिम्मेदारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) संभालेंगे। पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक के निर्देशन और निगरानी में संपन्न होगी।विधान परिषद की सभी आठ सीटों की मतगणना संबंधित प्रमंडलीय मुख्यालयों में कराई जाएगी। निर्वाचन विभाग का जोर मतगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर है।

23 अक्टूबर को बैलेट पेपर से होगा मतदान

बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। वोटिंग बैलेट पेपर के जरिए होगी। मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशियों को वरीयता क्रम में वोट देंगे। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना के जरिए चुनावी तस्वीर साफ होगी।इस चुनाव में आम मतदाताओं के बजाय निर्धारित निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत स्नातक और शिक्षक मतदाता हिस्सा लेंगे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के पात्र स्नातक मतदाता और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची सामान्य मतदाता सूची से अलग होती है।

इन आठ सीटों पर होगा चुनावी मुकाबला

बिहार विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें शामिल हैं:

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

इन सीटों पर चुनाव के नतीजे संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व की दिशा तय करेंगे। इन सीटों का मौजूदा कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त होने वाला है। विधान परिषद के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष का होता है।

NSIT
Nsmch

निर्वाचन अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

गुरुवार को पटना स्थित निर्वाचन विभाग के सभागार में मतगणना की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर अशोक प्रियदर्शी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को मतगणना की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम में दरभंगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार और बेगूसराय के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रिची पांडेय भी शामिल हुए। इनके अलावा संबंधित जिलों के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी और अवर निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे।

कई वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के अपर सचिव माधव कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीप्रकाश, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह और रत्नांबर निलय, उप निर्वाचन पदाधिकारी पूनम कुमारी, विजय कुमार एवं सरफराज नवाज तथा जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत रंजन भी उपस्थित रहे।23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के साथ बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनावी मुकाबले का फैसला सामने आएगा। निर्वाचन विभाग की तैयारियों के बीच अब प्रत्याशियों और मतदाताओं की निगाहें मतदान तथा मतगणना की प्रक्रिया पर टिकी हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट