LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

पति-पत्नी की लड़ाई का वीडियो वायरल, गुस्से में आकर हसबैंड ने घर के समान को लगा दी आग

ग्वालियर में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घरेलू सामान में आग लगा दी। जानिए इस अजीबोगरीब घटना की पूरी कहानी और सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया।

पति-पत्नी की लड़ाई का वीडियो वायरल, गुस्से में आकर हसबैंड ने
गुस्साए पति ने घर में लगाई आग!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Man Sets Household Items on Fire: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक अजीबोगरीब और खतरनाक घटना सामने आई है। पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने गुस्से में घरेलू सामान को मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। घटना ग्वालियर के आनंद नगर क्षेत्र में हुई।  जहां श्रीराम कुशवाहा और उनकी पत्नी रजनी कुशवाहा के बीच घरेलू विवाद हुआ।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में घरेलू सामान को बाहर निकालकर जलाना शुरू कर दिया। श्रीराम ने घरेलू सामान पर मिट्टी का तेल डालकर उसमें आग लगा दी। आग के फैलने के बावजूद वह बेपरवाह होकर जलते सामान के पास टहलते रहे।

पड़ोसियों की भूमिका

पड़ोसियों ने आग देखकर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था। इस घटना का वीडियो घर का क्लेश हैंडल से पोस्ट किया गया, जो वायरल होते ही यूजर्स ने तरह-तरह की टिप्पणियां की। इस पर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भाई ठंड है तो हीटर जलाओ, घर का सामान क्यों? 100% बीवी ने कहा होगा, 'सब मैं घर से लाई हूं', इसलिए भाई ने सामान जला दिया। वहीं एक ने कहा कि अपना ही घर जलाकर कौन-सा बदला ले लिया? अब नया सामान खरीदने के पैसे कहां से आएंगे?

NSIT
Nsmch

इस घटना से सीख

1. गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है

घरेलू विवादों में गुस्से पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण है। बिना सोचे-समझे कदम उठाने से हालात बिगड़ सकते हैं।

2. पड़ोसियों की सतर्कता

पड़ोसियों की सजगता ने इस मामले में आग को बड़े नुकसान में बदलने से रोका।

3. काउंसलिंग की अहमियत

इस घटना ने यह भी दिखाया कि रिश्तों में सुधार के लिए संवाद और काउंसलिंग कितनी जरूरी है।