LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

BJP के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक के घर पर रेड,150 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला आया सामने,7 महंगी लक्जरी करें जब्त..करोड़ों रुपए कैश मिलने की जानकारी

यह छापेमारी कर चोरी के बड़े मामलों को उजागर करती है, जिसमें बेनामी संपत्ति और आय का सही हिसाब न देने के कारण टैक्स चोरी की पुष्टि हुई है।

BJP के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक के घर पर रेड,150 करोड़ की
BJP के पूर्व विधायक के घर पर रेड- फोटो : social media

BJP Leader House Raid: सागर में आयकर विभाग ने बीड़ी और कंस्ट्रक्शन कारोबारी राजेश केशरवानी और बंडा से बीजेपी के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों पर छापेमारी में करीब 150 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। इस छापेमारी में नकद राशि के साथ-साथ सोना भी बरामद हुआ है। विभाग ने कारोबारी राजेश केशरवानी के ठिकानों से सात कारें जब्त कीं, जो किसी और के नाम पर थीं, लेकिन उनका इस्तेमाल केशरवानी परिवार कर रहा था।

कर चोरी और बेनामी संपत्ति बरामद

आयकर विभाग ने सागर में तीन स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभाग को कर चोरी और बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले। केशरवानी के ठिकानों पर 140 करोड़ रुपए की कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। इनके अलावा सात बेनामी इम्पोर्टेड कारें भी मिली हैं, जिनके मालिक केशरवानी परिवार के सदस्य नहीं हैं।

गोल्ड बरामद

छापे के दौरान केशरवानी परिवार के पास से 4 किलो 700 ग्राम सोना मिला, हालांकि उसे सीज नहीं किया गया क्योंकि परिवार ने इसका सही हिसाब प्रस्तुत किया।

पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर पर छापेमारी

भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ठिकानों से करोड़ों रुपये कैश और सोना बरामद हुआ। राठौर का मुख्य व्यवसाय बीड़ी का है। इनके अन्य निवेश और कर चोरी के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

साझेदारी और छापेमारी

राठौर केशरवानी के साझेदार थे, जिसके चलते वे भी इस छापेमारी की जद में आए। यह छापेमारी रविवार सुबह सागर में की गई, जिसमें 10 गाड़ियों में भोपाल से आयकर विभाग की टीमें पहुंचीं। इस कार्यवाही के बाद आयकर विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है और संबंधितों को समन जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही, भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर पर भी विभाग की निगाह है।