LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

स्कूटी पर बैठकर 4 लोग पी रहे थे शराब, इंजिनियर शख्स के मना करने पर आरोपियों ने उतारा मौत के घाट

स्कूटी पर बैठकर 4 लोग पी रहे थे शराब, इंजिनियर शख्स के मना क

जबलपुर क्राइम: पुलिस ने सोमवार को बताया कि जबलपुर शहर में अपने पार्क किए गए स्कूटर के आसपास शराब पी रहे चार लोगों का विरोध करने पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि के दौरान घमापुर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत हुई और पीड़ित की पहचान नवीन शर्मा के रूप में हुई।

घमापुर पुलिस थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने कहा कि 42 वर्षीय आईटी पेशेवर रविवार रात अपने स्कूटर पर अपने दोस्त के साथ दशहरा जुलूस देखने कांचघर गया था।उन्होंने बताया कि नवीन शर्मा बाद में सोमवार सुबह करीब तीन बजे एक 'भंडारे' में शामिल हुए। जब नवीन शर्मा अपना स्कूटर लेने लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके दोपहिया वाहन के आसपास चार लोग इकट्ठा हैं और उसकी सीट पर गिलास रखकर शराब पी रहे हैं। सतीश अंधवान ने कहा कि उन्होंने उनसे शराब के गिलास हटाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया

घमापुर पुलिस थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने कहा कि बहस ने उस समय भयानक रूप ले लिया जब चार लोगों ने उस पर किसी नुकीली चीज से लगभग आधा दर्जन बार वार किया और मौके से भाग गए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस शर्मा को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं शख्स की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।