LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

बजरंगबली ने बचायी जान ! ड्राईवर की झपकी बनी जानलेवा, मंदिर में घुसी अनियंत्रित बस, बाल बाल बसे यात्री

बजरंगबली ने बचायी जान ! ड्राईवर की झपकी बनी जानलेवा, मंदिर म

N4N DESK : मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीधी जिले से मजदूरों को लेकर गुजरात जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक हनुमान मंदिर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदिर पूरी तरह से ध्वस्त (Demolish) हो गया।

अहले सुबह घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे गढ़ाकोटा रोड पर बरपानी पुराई की तलाई के पास हुई। बताया जा रहा है की बस (क्रमांक GJ 14 X 5295) सीधी जिले से मजदूरों को लेकर गुजरात के सूरत जा रही थी। 

Diarch GO

हादसे में एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल

बरपानी के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित हुई और सीधे हनुमान मंदिर में जा घुसी। इस भीषण दुर्घटना में बस के केबिन में बैठी एक युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीँ बस ड्राइवर समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, बस में सवार अधिकांश यात्री सुरक्षित बच गए हैं।

चमत्कार! मंदिर ध्वस्त पर बजरंग बली की प्रतिमा सुरक्षित

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे बना हनुमान मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। इस भयावह मंजर के बावजूद, मंदिर के अंदर स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित है। स्थानीय लोगों में यह धारणा है कि यह हनुमानजी का चमत्कार है। मंदिर के ध्वस्त होने के बाद भी मूर्ति के सुरक्षित रहने और भीषण टक्कर के बावजूद अधिकांश यात्रियों के सुरक्षित बच जाने को लोग ईश्वरीय कृपा मान रहे हैं।

NSIT
Nsmch