LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

'सड़क किनारे मिली लाश, घर में छुपा था कातिल'; बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को रेता

युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

'सड़क किनारे मिली लाश, घर में छुपा था कातिल'; बेवफा पत्नी ने
'सड़क किनारे मिली लाश, घर में छुपा था कातिल'; बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को रेता- फोटो : NEWS 4 NATION

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में नेशनल हाईवे-135 के किनारे मिली एक अज्ञात लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड का सच फिल्मी पटकथा से भी ज्यादा खौफनाक निकला, जहाँ सुहाग की रक्षा की कसम खाने वाली पत्नी ही अपने पति की मौत की सौदागर बन बैठी।

चेहरा बिगाड़ा ताकि पहचान न हो सके

बीती 30 दिसंबर की सुबह डगडौआ गांव के पास रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। कातिलों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मृतक के सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से इतने वार किए थे कि उसकी पहचान करना लगभग असंभव था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर मृतक की पहचान सतना निवासी सुधीर दाहिया उर्फ लाला के रूप में की।

Diarch GO

त्रिकोणीय प्रेम संबंध और कत्ल की साजिश

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सुधीर की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी कंचन दाहिया ही थी। कंचन का अपने पति के करीबी दोस्त आर्यन उर्फ गबरु के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुधीर इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए कंचन ने आर्यन और उसके साथी बाबा पंडित के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

हत्या के बाद छिपने में महिला मित्र ने की मदद

साजिश के तहत तीनों ने सुधीर की बेरहमी से हत्या की और पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा बिगाड़कर हाईवे किनारे फेंक दिया। इस अपराध में नईगढ़ी निवासी संजना सिंह ने भी आरोपियों की मदद की। संजना ने हत्या के बाद आरोपियों को ठहरने और छिपने के लिए जगह मुहैया कराई थी।

NSIT
Nsmch

दो गिरफ्तार, प्रेमी अब भी फरार

मऊगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतक की पत्नी कंचन दाहिया और उसकी मददगार संजना सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी और पत्नी का प्रेमी आर्यन (गबरु) और उसका दोस्त बाबा पंडित अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।