LATEST NEWS

  • UPI Wrong Transfer
  • UPI से गलती से दूसरे खाते में भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं! Google Pay, PhonePe और Paytm से

  • Govindpur Wali Maiya Temple
  • Bihar News: महुआ में गोविंदपुर वाली मैया का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब,जय माता दी के

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को नतीजे, पटना शिक्षक सीट की गिनती 7 टेबल पर,

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप! CO दीपक कुमार हटाए गए, DM

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: वृषभ, तुला, धनु और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम और राज को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में शनिवार को शिलांग की जिला सत्र न्यायालय ने मुख्य आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम और राज को 13 दिन की न्याय
सोनम और राज को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: पुरे देश को झकझोर देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में शनिवार को शिलांग की जिला सत्र न्यायालय ने मुख्य आरोपियों सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को 2 दिनों की रिमांड अवधि ख़त्म होने के बाद 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद उसकी अवधि बढ़ाने की मांग नहीं की. इसके बाद अदालत ने उन्हें 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इस बाबत सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा ने बताया, दोनों आरोपियों को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने उनकी रिमांड बढ़ाने की कोई मांग नहीं की.

राज लाया था राजा खातिर कफन

मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम के सामने राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की साजिश की गहराई को और उजागर करता है. यह फुटेज 4 जून का बताया जा रहा है, जिस दिन राजा रघुवंशी का शव शिलांग से इंदौर लाया गया था.वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजा के अंतिम संस्कार के दिन मुख्य आरोपी राज कुशवाहा, सोनम के पिता देवी सिंह के साथ राजा के घर पहुंचता है. उसकी मौजूदगी और भूमिका ने पुलिस की जांच को एक नया मोड़ दे दिया है. यह घटना न सिर्फ संदेहों को पुख्ता करती है, बल्कि इस बात की ओर भी इशारा करती है कि हत्या की साजिश कितनी सोच-समझकर रची गई थी.

Diarch GO

राज दे रहा था सोनम को पल-पल का अपडेट

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि राज कुशवाहा के हाथ में राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार के लिए कफन था, जिसे उसने राजा के परिजनों को सौंपा. लेकिन सबसे हैरान करने वाला दृश्य इसके तुरंत बाद सामने आता है, जैसे ही राज कफन देता है, उसके फोन पर एक कॉल आता है और वह भीड़ से अलग होकर एकांत में जाकर किसी से बातचीत करने लगता है.पुलिस को शक है कि यह कॉल किसी और का नहीं, बल्कि सोनम रघुवंशी का था, जो उस वक्त इंदौर में ही छिपी हुई थी. आशंका है कि सोनम अंतिम संस्कार की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रही थी और राज को पल-पल की जानकारी लेने या देने के लिए संपर्क कर रही थी. यह घटनाक्रम इस पूरे हत्याकांड में गहरी साजिश की ओर इशारा करता है.