LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

पुलिसकर्मियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मार डाला,हत्या का केस दर्ज,दो पुलिसकर्मी निलंबित

25 साल के एक युवक की पुलिस की पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है. युवक की पहचान डीएसपी के साले उदित के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि उदित को दो कांस्टेबलों ने पीटा, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी हुई मौत

पुलिसकर्मियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मार डाला,हत्या का
पुलिसकर्मियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मार डाला,हत्या का केस दर्ज- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:पुलिसकर्मियों की बेरहमी से पिटाई के बाद 25 वर्षीय एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उदित के रूप में हुई है, जो बालाघाट डीएसपी का साला बताया जा रहा है। 

क्या है मामला?

यह घटना शुक्रवार देर रात पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई। परिजनों का आरोप है कि एक पार्टी के दौरान दो पुलिस कांस्टेबल, संतोष बामनिया और सौरभ आर्य, ने उदित के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की। पिटाई से उदित की हालत गंभीर रूप से बिगड़ गई और जब दोस्त उसे एम्स भोपाल ले गए, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मी उदित की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। बताया गया है कि उदित कॉलेज के कुछ काम से तीन दिन पहले ही बेंगलुरु से भोपाल आया था।

Diarch GO

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

शुरुआत में पुलिस ने दावा किया था कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, एम्स भोपाल में हुए पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट ने पुलिस के दावे को खारिज कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उदित की मौत शरीर पर आई गंभीर चोटों की वजह से हुई है। रिपोर्ट में खास तौर पर उसके पैंक्रियाज (अग्नाशय) में गहरी चोटें पाई गईं और शरीर पर भी कई गंभीर चोटों के निशान थे।

दो कांस्टेबल निलंबितहत्या का केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या (Murder) का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch