चलती ट्रेन से गिरी नवविवाहिता, पति चेन पुलिंग कर उतरा, गोद में घायल पत्नी को लेकर एक किमी चलता रहा, लेकिन... एक महीने पहले हुई शादी
new bride falls from train - शादी के एक महीने बाद ही नवविवाहिता की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इस दौरान उसका पति रात में उसे गोद में लेकर एक किमी तक चलता रहा।

N4N Desk - एलएलबी की परीक्षा देकर पति संग लौट रही नवविवाहिता अंधेरी रात में चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। जब पति को उसके ट्रेन से नीचे गिरने की जानकारी मिली तो आनन फानन में उसने चेन खींचकर ट्रेन को रोका। इस दौरान ट्रेन एक किमी आगे बढ़ चुकी थी। किसी तरह युवक पत्नी के पास पहुंचा, जहां वह घायल हालत में मिली। पति उसे गोद में उठाकर लगभग एक किमी चलता रहा। जिसके बाद फाटक पर एक व्यक्ति की मदद से अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन तब तक नवविवाहिता की मौत हो गई।
यह दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के रातौर रोड रेलवे ट्रैक के पास बीती रात को हुई। बताया गया कि ग्वालियर निवासी वकील विकास जोशी की शादी 16 अप्रैल 2025 को उरई (जालौन) की शिवानी शर्मा से हुई थी। शिवानी LLB की छात्रा थी और हाल ही में वह परीक्षा देने पति के साथ उरई गई थी। परीक्षा के बाद दोनों मंगलवार, 27 मई को ग्वालियर लौटे और बुधवार शाम को ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए। विकास इंदौर में वकालत करते हैं और वहीं रहते हैं।
चलती ट्रेन में शिवानी को उल्टी आने लगा
मंगलवार रात करीब 9 बजे जब दोनों ट्रेन से इंदौर जा रहे थे, तब शिवपुरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शिवानी को उल्टी आने लगी। जिसके बाद वह कोच के दरवाजे पर पहुंच गई। वही शिवानी के लिए विकास पानी लेने चला गया। जब वह गेट पर वापस आया, तो पास खड़े एक युवक ने बताया कि महिला का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। यह सुनते ही विकास ने ट्रेन की चेन खींची और तुरंत नीचे कूद गया।
अंधेरे में पत्नी को ढूंढता रहा
विकास ने पुलिस को बताया कि ट्रेन करीब एक किलोमीटर आगे निकल गई थी। उसने अंधेरे में अपनी पत्नी की तलाश की और उसे रातौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर लाया। वहां एक कार सवार ने मदद की और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी मदद की जगह कानूनी कार्रवाई में उलझी
विकास का आरोप है कि घटना की सूचना के बाद भी जीआरपी ने उसकी कोई मदद नहीं की. वह अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में पत्नी को ढूंढता रहा। पत्नी को मिलने के बाद उसने आधी दूरी तक उसे गोद में उठाकर चलना पड़ा। बाद में जीआरपी कर्मचारी आए और नियम-कानून की बात कर कागजों पर हस्ताक्षर करने को कहा, जबकि उस समय पत्नी को इलाज की जरूरत थी। बड़ी मुश्किल से एक कार सवार मिला, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंच पाया.
थाना कोतवाली के एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि महिला ट्रेन से गिरकर मर गई। रातौर के पास हुई इस घटना के संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है















