LATEST NEWS

  • UPI Wrong Transfer
  • UPI से गलती से दूसरे खाते में भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं! Google Pay, PhonePe और Paytm से

  • Govindpur Wali Maiya Temple
  • Bihar News: महुआ में गोविंदपुर वाली मैया का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब,जय माता दी के

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को नतीजे, पटना शिक्षक सीट की गिनती 7 टेबल पर,

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप! CO दीपक कुमार हटाए गए, DM

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: वृषभ, तुला, धनु और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

MP Mandsaur accident:वैन और बाइक की टक्कर के बाद कुएं में गिरी गाड़ी, 12 की मौत, पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में तेज रफ्तार वैन के कुएं में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त कर मुआवजे की घोषणा की। जानिए पूरी घटना का विवरण।

Mandsaur accident
Mandsaur accident- फोटो : SOCIAL MEDIA

MP Mandsaur accident: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार (27 अप्रैल) को तेज रफ्तार वैन, मोटरसाइकिल से टकराने के बाद कुएं में गिर गयी, जिससे मोटरसाइकिल सवार सहित 12 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल है, जो लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतरा था। यह हादसा नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से 'एक्स' पर जारी एक पोस्ट में कहा गया, 'मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' 

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने घटनास्थल का दौरा किया और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मारे गए लोगों की संख्या 12 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि मोटरसाइकिल से टकराने के बाद वैन चालक के गाड़ी पर से नियंत्रण खो देने की वजह से यह हादसा हुआ है। 

Diarch GO

वैन में 13 लोग सवार थे

रतलाम रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज सिंह ने बताया कि वैन में 13 लोग सवार थे। उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से चार लोगों को बचा लिया गया जबकि नौ की मौत हो गई। बचाव के लिए कुएं में उतरे मनोहर नाम के एक ग्रामीण की भी मौत हो गई।’ पहली नजर में ऐसा लगता है कि मोटरसाइकिल से टकराने के बाद वैन चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। वैन इसके बाद कुएं में जा गिरी।’’ सिंह ने बताया कि बाइक सवार की भी मौत हो गई।  

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मदद

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घटना पर शोक जताया और कहा कि स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे के घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है।

NSIT
Nsmch