LATEST NEWS

  • UPI Wrong Transfer
  • UPI से गलती से दूसरे खाते में भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं! Google Pay, PhonePe और Paytm से

  • Govindpur Wali Maiya Temple
  • Bihar News: महुआ में गोविंदपुर वाली मैया का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब,जय माता दी के

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को नतीजे, पटना शिक्षक सीट की गिनती 7 टेबल पर,

  • Raghopur Boat Accident
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप! CO दीपक कुमार हटाए गए, DM

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: वृषभ, तुला, धनु और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Crime News: पति को नींद की गोली, फिर रस्सी से मौत,पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

Crime News: एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसे सुनकर गांव वाले भी सन्न रह गए।

Crime News: पति को नींद की गोली, फिर रस्सी से मौत,पत्नी ने प
पति को नींद की गोली, फिर रस्सी से मौत,पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की ऐसी साजिश रची, जिसे सुनकर गांव वाले भी सन्न रह गए। महिला ने पहले पति को नींद की गोलियां खिलाईं और जब वह गहरी नींद में सो गया, तो प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से गला दबाकर उसकी जान ले ली। मध्य प्रदेश के गुना जिले का ये मामला है।

मधुसूदनगढ़ इलाके के बंजारी बर्री गांव के रहने वाले कैलाश बंजारा की कुछ दिनों पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सम्पो बाई ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और जल्दी-जल्दी अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन परिवार वालों की नजर पति की गर्दन पर पड़े गहरे निशानों पर पड़ी। शक गहराया और बात पूरे गांव में फैल गई।

Diarch GO

परिवार और समाज के दबाव पर गांव में पंचायत बुलाई गई। यहीं पर कैलाश की पत्नी सम्पो बाई ने सबको चौंका देने वाला सच कबूल कर लिया। उसने खुलकर कहा – “हाँ, मैंने ही अपने प्रेमी प्रदीप भार्गव के साथ मिलकर पति को मारा है।” यह सुनकर पंचायत में मौजूद लोग दंग रह गए।

पुलिस की जांच में सामने आया कि सम्पो बाई और प्रदीप के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। दोनों ने मिलकर योजना बनाई कि पति को रास्ते से हटाना होगा। योजना के तहत महिला ने पति को नींद की गोलियां खिलाईं और फिर प्रदीप के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंट दिया।

NSIT
Nsmch

महिला ने पूछताछ में बताया कि पति बीमार रहता था और आए दिन झगड़ा करता था। जब उसे उनके अवैध संबंध का पता चला तो विवाद और बढ़ गए। इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची।

कैलाश के परिजनों ने पत्नी का मोबाइल खंगाला तो चौंकाने वाला राज सामने आया। प्रदीप से सैकड़ों बार बातचीत की कॉल डिटेल मिली। इसके बाद समाज के लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने हत्या की पूरी कहानी उगल दी।

गुनाह का सच सामने आने के बाद पुलिस ने सम्पो बाई और उसके प्रेमी प्रदीप भार्गव दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला अब पूरे गुना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग इसे “प्रेम और धोखे की खतरनाक कहानी” कह रहे हैं।