LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

इंदौर शर्मसार! स्वच्छता का तमगा सीने पर और जनता को पिला रहे ड्रेनेज का पानी; 7 की मौत, 100 अस्पताल में, भागीरथपुरा बना श्मशान

स्वच्छता में नंबर वन और 'वाटर प्लस' का गौरव रखने वाले इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। ड्रेनेज का पानी सप्लाई लाइन में मिलने से सैकड़ों लोग बीमार हैं

इंदौर शर्मसार! स्वच्छता का तमगा सीने पर और जनता को पिला रहे

Indore - देशभर में स्वच्छता का सिरमौर और 'वाटर प्लस' का तमगा हासिल करने वाला इंदौर अपने नागरिकों को पीने का साफ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रहा है। शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल आपूर्ति के कारण मचे हाहाकार ने व्यवस्थाओं की कलई खोल दी है। यहाँ गंदा पानी पीने से अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सोमवार को 100 से अधिक लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल पहुँचे। 

लापरवाही ने ली सात जानें, प्रशासन की देरी से बिगड़े हालात

Diarch GO

क्षेत्र में लापरवाही का आलम यह रहा कि पहली मौत 26 दिसंबर को ही हो गई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार 29 दिसंबर को जब एक साथ मरीजों की बाढ़ आ गई, तब जाकर प्रशासन की नींद खुली। फिलहाल 34 गंभीर मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सामने आया कि क्षेत्र के लगभग हर घर में कोई न कोई बीमार है। 

शौचालय के नीचे से गुजर रही थी मेन लाइन, ड्रेनेज का पानी मिला

NSIT
Nsmch


नगर निगम की जांच में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है। जिस मुख्य पाइपलाइन से पूरे भागीरथपुरा में पानी सप्लाई होता है, उसके ठीक ऊपर एक सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। मेन लाइन फूटने के कारण शौचालय और ड्रेनेज का गंदा पानी सीधे पीने के पानी में मिल रहा था। रहवासियों का आरोप है कि वे कई दिनों से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। 

वार्ड 11 के पार्षद कमल वाघेला ने बताया कि लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला रविवार रात से ही शुरू हो गया था। सोमवार को देर शाम तक 27 से ज्यादा लोग वर्मा नर्सिंग होम, त्रिवेणी अस्पताल, बीमा अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार ले रहे थे। 

वैकल्पिक व्यवस्था और जांच के आदेश

मौजूदा स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में नर्मदा जल की सप्लाई फिलहाल बंद कर दी गई है। पूरे इलाके में अब टैंकरों के माध्यम से पानी पहुँचाया जा रहा है। निगम की टीम अन्य जगहों पर भी पाइपलाइन की टूट-फूट सुधारने में जुटी है, लेकिन इस घटना ने इंदौर के 'वाटर प्लस' स्टेटस और स्वच्छता के दावों पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

दूषित पानी की वजह से हुई इनकी मौत

नाम --- आयु --- कब हुई मौत --- कहां हुई मौत
 गोमती रावत --- 50 --- 26 दिसंबर --- निजी अस्पताल
 उर्मिला यादव --- 69 --- 27 दिसंबर --- क्लाथ मार्केट
 सीमा प्रजापत --- 35 --- 29 दिसंबर --- भागीरथपुरा (घर)
 उमा पप्पू कोरी --- 31 --- 30 दिसंबर --- अरबिंदो अस्पताल
 नंदलाल पाल --- 75 --- 30 दिसंबर --- वर्मा नर्सिंग होम
 मंजुला दिगंबर --- 70 --- 30 दिसंबर --- एमवायएच
 तारा रानी --- 70 --- 30 दिसंबर --- घर पर