LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक हुए CM के बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता, संतों का मिला आशीर्वाद, बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री से ली चुटकी- 'आपका भी ऐसे ही कराएंगे'

मुख्यमंत्री ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए बेटे की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कराई। जिसमें कई बड़े नेताओं सहित साधू संतों ने भी सभी नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक हुए CM के बेटे अभिमन्यु और बह

Ujjain - उज्जैन में सादगी और भव्यता का संगम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। उनके बेटे अभिमन्यु और डॉ. इशिता का विवाह किसी शाही होटल के बजाय उज्जैन के सांवराखेड़ी में आयोजित एक 'सामूहिक विवाह सम्मेलन' में संपन्न हुआ। इस समारोह में सीएम के बेटे के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों से आए 21 अन्य जोड़ों ने भी सात फेरे लिए और दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।

Diarch GO

बाबा रामदेव के मंत्र और दिग्गजों का आशीर्वाद विवाह की रस्में पूरी वैदिक परंपरा के साथ निभाई गईं। खास बात यह रही कि वरमाला के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने स्वयं मंत्रोच्चार किया। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री तुलसी सिलावट और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी समेत कई वीआईपी (VIP) मेहमान मंच पर मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

जब बाबा रामदेव ने की बागेश्वर धाम सरकार से हंसी-ठिठोली समारोह के दौरान एक हल्का-फुल्का और मजेदार पल भी आया। मंच पर मौजूद बाबा रामदेव ने पास खड़े पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) से चुटकी लेते हुए कहा, "महाराज, आपका विवाह भी हम इसी तरह सामूहिक सम्मेलन में ही करवाएंगे।" यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे।

उपहारों की बारिश और सीएम का भावुक संदेश नवविवाहित जोड़ों के लिए उपहारों की भी घोषणा की गई। अखाड़ा परिषद ने सभी जोड़ों को सवा-सवा लाख रुपये और पतंजलि पीठ की ओर से बाबा रामदेव ने एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा, "यह महाकाल की नगरी है और यह भगवान की मर्जी है कि ऐसा आयोजन हो। यहाँ कोई छोटा-बड़ा नहीं है। चाहे कोई वेटर हो या ड्राइवर, आज दूल्हा-दुल्हन के रूप में सब राजा-महाराजा के समान हैं। यह 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना का असली रूप है।"

नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया 'नई राह' समारोह में शामिल नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, "मोहन यादव ने समाज को एक नई राह दिखाने का प्रयास किया है, जिसका जितना अभिनंदन किया जाए कम है। आज उनके संकल्प के कारण न केवल उनका बेटा, बल्कि 21 अन्य जोड़े भी गृहस्थ जीवन की शुरुआत कर रहे हैं।"