LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Vastu Tips : पैसों से भरी रहेगी तिजोरी, बस घर में वास्तु के हिसाब से करें ये बदलाव

आप मेहनत कर रहे हैं, लेकिन किस्मत साथ नहीं दे रही? हो सकता है वजह आपके घर के किसी कोने में छिपी हो। जानिए वो कौन सी 3 चीज़ें हैं जो आपकी तरक्की रोक रही हैं और उन्हें हटाकर घर में भरें सकारात्मक ऊर्जा।

Vastu Tips : पैसों से भरी रहेगी तिजोरी, बस घर में वास्तु के

Vastu Tips : सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को सिर्फ घर की बनावट या सजावट से जोड़कर नहीं देखा जाता बल्कि इसका जीवन की प्रगति और ऊर्जा संतुलन से गहरा संबंध है। माना जाता है कि हर जगह, दिशा और कोने में विशेष ऊर्जा होती है और अगर वह ऊर्जा सही दिशा में प्रवाहित हो तो जीवन में सुख, शांति और आर्थिक समृद्धि के रास्ते अपने आप खुल जाते हैं। वास्तु शास्त्र के कुछ सरल नियमों और उपायों को अपनाकर व्यक्ति न सिर्फ मानसिक शांति पा सकता है बल्कि आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति संभव है। 

अगर आप कर्ज, पैसों की कमी या घर में चल रही बाधाओं से परेशान हैं तो कुछ वास्तु अनुरूप बदलाव आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। ये उपाय सरल हैं लेकिन इनका असर गहरा और सकारात्मक है जो घर की ऊर्जा में सुधार करके आपकी किस्मत भी जगा सकते हैं। ऐसे में आपको घर में रखी इन चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती है।

घर से टूटी हुई घड़ी को हटा दें 

अगर आपके घर में लगी घड़ी बंद है या गलत समय दिखा रही है तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसी घड़ियां जीवन में रुकावट और असफलता का कारण बनती हैं। इसे रुके हुए समय और रुकी हुई प्रगति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर में हमेशा सही और चलती हुई घड़ी रखना बहुत जरूरी है।

बिस्तर के नीचे न रखें ये चीजें 

वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर के नीचे बेकार की चीजें जैसे फटे जूते, कबाड़ या लोहे का सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है। इससे नींद में खलल, तनाव और तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए बेड के नीचे की जगह खाली रखें या फिर साफ-सुथरी और जरूरी चीजें ही रखें।

NSIT
Nsmch

घर में कांटेदार पेड़-पौधे न लगाएं 

कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर सकते हैं, जिससे तनाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं। इनकी जगह मनी प्लांट, बांस या तुलसी जैसे पौधे लगाना ज्यादा शुभ होता है। ये पौधे न सिर्फ घर को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाते हैं