LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Woodland Waterfall: गर्मी से चाहिए राहत? तो चले जाइए पहाड़ों में छिपे दूध जैसे इस झरने पर...

गर्मियों की छुट्टियों में कुछ ठंडक और सुकून चाहिए? तो चलिए आपको ले चलते हैं नैनीताल के उस झरने की ओर, जहां पानी नहीं—दूध गिरता है! जी हां, हम बात कर रहे हैं वुडलैंड वाटरफॉल की, जिसे स्थानीय लोग ‘दूधिया झरना’ कहते हैं।

woodland waterfall

Woodland Waterfall  : अप्रैल की शुरुआत में ही लोगों को लू के साथ-साथ गर्मी की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत में बढ़ते तापमान के बीच उत्तराखंड की मशहूर पर्यटन नगरी नैनीताल अपनी खूबसूरत वादियों के लिए पर्यटकों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है. देश-विदेश से पर्यटक बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंचते हैं, नैनीताल और उसके आसपास कई बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, वहीं नैनीताल शहर के पास कई खूबसूरत झरने भी स्थित हैं. जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. इन्हीं झरनों में से एक है वुडलैंड वाटरफॉल.

वुडलैंड वाटरफॉल 

नैनीताल शहर से करीब 9 किलोमीटर की दूरी पर कालाढूंगी हाईवे पर स्थित है, जो बेहद खूबसूरत और आकर्षक है. ऊंचाई से गिरने पर इसका पानी इतना सफेद (दूधिया झरना) दिखता है कि स्थानीय लोग इसे दूधिया झरना भी कहते हैं। यहां रोजाना पर्यटक मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं। वुडलैंड वाटरफॉल गोवा में 1017 फीट की ऊंचाई पर स्थित दूधसागर वाटरफॉल की याद दिलाता है। गौरतलब है कि दूधसागर वाटरफॉल भारत के सबसे ऊंचे और खूबसूरत झरनों में से एक है। इस झरने से बहने वाला पानी दूध जैसा सफेद दिखता है, इसलिए इस झरने का नाम दूधसागर रखा गया है।

3 महीने तक आते रहते हैं पर्यटक 

वुडलैंड वाटरफॉल (दूधिया झरना) का संचालन वन विभाग करता है। यह झरना वन विभाग की मनोरा रेंज के अंतर्गत आता है। इस झरने के पूरे रास्ते का वन विभाग ने सौंदर्यीकरण किया है। वन विभाग के वन बीट अधिकारी अरविंद कुमार बताते हैं कि वुडलैंड वाटरफॉल नैनीताल कालाढूंगी हाईवे का बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल जिसके कारण इसके पानी का रंग और भी दूधिया हो जाता है।

इसी कारण वुडलैंड वाटरफॉल का पानी सफेद होता है 

अरविंद बताते हैं कि वुडलैंड वाटरफॉल का पानी नैनीताल की खूबसूरत पहाड़ी कैमल्स बैक की तलहटी से निकलने वाले स्रोत से निकलता है। इस स्रोत से पानी झरने के ऊपर बेहद खूबसूरत सरिता ताल में जाता है, जिसके बाद इस ताल का पानी ओवरफ्लो होकर नीचे आता है। तीखी ढलान से नीचे गिरते समय इस पानी का रंग दूधिया हो जाता है। और यह पानी दूधिया झरने का रूप ले लेता है। जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है, जिसके कारण यहां पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है।

NSIT
Nsmch

वुडलैंड वाटरफॉल तक कैसे पहुंचें? 

वुडलैंड वाटरफॉल तक आप अपने निजी वाहन या टैक्सी से पहुंच सकते हैं। यह झरना नैनीताल के व्यू पॉइंट्स के टूर में भी शामिल है जहां नैनीताल के स्थानीय गाइड के साथ-साथ टैक्सी ड्राइवर आपको इस लोकेशन तक पहुंचाएंगे। वुडलैंड वाटरफॉल का टिकट सिर्फ 50 रुपये रखा गया है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है। यह झरना सप्ताह के सातों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।