LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Mobile Recovery Railway: चलती ट्रेन में गिर गया फोन? घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम, मिल सकता है वापस

Mobile Recovery Railway: ट्रेन से सफर करते वक्त अगर फोन गिर जाए तो क्या करना चाहिए। जानिए आसान तरीके जिससे आपका मोबाइल वापस मिल सकता है।

Mobile Recovery Railway
मोबाइल गिरते ही ऐसे लें मदद!- फोटो : social media

Mobile Recovery Railway:  ट्रेन में सफर करते समय अगर आपका फोन खिड़की या दरवाजे के पास से गिर जाए तो घबराना स्वाभाविक है, लेकिन ऐसे समय में सही कदम उठाना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि थोड़ी समझदारी से आपका फोन वापस मिल सकता है। सबसे पहले यह समझ लें कि घबराकर इमरजेंसी चेन बिल्कुल नहीं खींचनी चाहिए। यह चेन केवल किसी बड़ी परेशानी या हादसे की स्थिति में इस्तेमाल के लिए होती है। अगर आप सिर्फ फोन गिरने पर चेन खींचते हैं, तो आप पर करीब 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है और इससे आपका फोन मिलने की संभावना भी नहीं बढ़ती।

जैसे ही फोन गिरता है, तुरंत उस जगह को याद रखने या नोट करने की कोशिश करें। रेलवे ट्रैक के किनारे लगे पोल पर किलोमीटर या ट्रैक नंबर लिखा होता है। यह नंबर बहुत काम आता है, क्योंकि इसी से रेलवे पुलिस को सही लोकेशन पता चलती है और फोन ढूंढना आसान होता है। इसके बाद तुरंत किसी दूसरे यात्री का फोन लेकर रेलवे हेल्पलाइन पर कॉल करें और पूरी जानकारी दें। आप 182 नंबर पर कॉल कर सकते हैं, जो RPF का हेल्पलाइन नंबर है और 24 घंटे चालू रहता है। कॉल करते समय ट्रेन का नाम, ट्रेन नंबर, समय और पोल नंबर जैसी जानकारी साफ-साफ बताएं। अगर किसी वजह से 182 पर कॉल नहीं लग पाता है, तो आप 1512 (GRP) या 138 (रेलवे हेल्पलाइन) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Diarch GO

शिकायत दर्ज करने पर रेफरेंस नंबर 

जब आपकी शिकायत दर्ज हो जाती है तो आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाता है। इसी नंबर से आप अपने केस की जानकारी लेते रह सकते हैं। अगर आपका फोन मिल जाता है, तो आपको उसे लेने के लिए रेलवे स्टेशन जाना होगा। फोन वापस लेते समय आपको अपनी पहचान का प्रूफ दिखाना होगा और फोन से जुड़ी जानकारी देनी होगी। कई बार आपसे फोन का बिल या IMEI नंबर भी मांगा जा सकता है, ताकि यह पक्का हो सके कि फोन आपका ही है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको आपका फोन वापस दे दिया जाता है।

84 करोड़ रुपये से ज्यादा का खोया सामान यात्रियों को लौटाया गया

रेलवे के अनुसार, डिजिटल सिस्टम की मदद से जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच 84 करोड़ रुपये से ज्यादा का खोया सामान यात्रियों को लौटाया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा मोबाइल फोन ही शामिल हैं। इसलिए अगर ऐसी स्थिति हो जाए, तो घबराने के बजाय सही तरीके से कदम उठाना ही सबसे समझदारी भरा फैसला है।

NSIT
Nsmch