LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

good for luck : सोना पहनने से किस्मत चमकती है, सेहत समस्या और ग्रह दोष भी दूर रहते हैं

good for luck किसी भी व्यक्ति के लिए सोना तभी पूरी तरह से फायदेमंद होता है, जब उसे सही तरीके से पहना जाए। सोना पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए

good for luck
good for luck- फोटो : फाइल फोटो

good for luck  सोना हमेशा के लिए होता है और एक सोने में कई गुण होते हैं। अगर किसी के पास सोना है तो वह खुश रह सकता है। एक तरह से यह आपके जीवन को खुशहाल बनाता है। अगर आपके पास सोना है तो आपकी चिंताएं कम हो जाती हैं। शास्त्रों में सोने को एक शुभ धातु माना गया है। सोने का औषधीय और ज्योतिष दोनों ही तरह से महत्व है। सोने की राख बनाकर इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह भाग्य भी बढ़ाता है। सोना पहनना बहुत शुभ माना जाता है। इसका संबंध लोगों की सुख-समृद्धि से भी है। 


सोना पहनने के क्या फायदे हैं? 

सोना एक कीमती धातु है यह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसके कारण हर कोई इसे पाना चाहता है। सोने का संबंध सुख-समृद्धि से है। विज्ञान के अनुसार सोने में कई ऐसे तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। इसलिए सोना लोगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

Diarch GO


ग्रहों के दोषों को दूर करता है सोना :


ज्योतिष शास्त्र में सोने को ग्रहों के दोषों को दूर करने में मददगार बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग अपने शरीर पर किसी भी रूप में सोना पहनते हैं, उन्हें ग्रहों की स्थिति अशुभ होने पर भी कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसा भी माना जाता है कि सोना पहनने से व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है। 


सोना रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है :


ऐसा भी माना जाता है कि सोना रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। दिल के रोगियों के लिए भी सोना फायदेमंद बताया जाता है। सोने का हार पहनने से दिल से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। सोने का दिल से स्पर्श होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। 

NSIT
Nsmch


सोना कैसे पहनना चाहिए :


किसी भी व्यक्ति के लिए सोना तभी पूरी तरह से फायदेमंद होता है, जब उसे सही तरीके से पहना जाए। सोना पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। सोना शरीर से स्पर्श होना चाहिए सोना पहनने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यह आपके शरीर से स्पर्श हो रहा है या नहीं। अगर सोना आपके शरीर से स्पर्श हो रहा है तो आपको इसका पूरा लाभ मिलने की संभावना है। 


सोना कब पहनना चाहिए?


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना पहनने के बारे में विस्तार से बताया गया है। विद्वानों के अनुसार सोना शुभ दिन और शुभ समय पर ही पहनना चाहिए। रविवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को सोना पहनना शुभ माना जाता है। 


सोने का खोना :


सोने का खोना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इसे संभालकर रखना चाहिए। सोना पहनने वालों को हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए। दूसरों की निंदा और गलत काम नहीं करने चाहिए। सोना पहनने वालों को धार्मिक कार्यों में रुचि लेनी चाहिए और दान-पुण्य आदि करते रहना चाहिए। 


किस राशि के लोगों को सोना पहनना चाहिए?


मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए सोना खरीदना और पहनना सबसे अच्छा होता है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति खराब या किसी भी तरह से दूषित है, उन्हें भी सोने का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। 


सोने की अंगूठी पहनने से क्या फायदा होता है?


तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है और राजयोग की प्राप्ति में सहायक माना जाता है। वहीं अनामिका उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। अगर आपको सर्दी-जुकाम या सांस संबंधी बीमारी है, तो आपको अपनी कनिष्ठिका उंगली में सोने के आभूषण पहनने चाहिए। ऊपर बताई गई बातें ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हम ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं करते है।