LATEST NEWS

  • ED Summons Six Bihar IAS Officers
  • Bihar IAS Officers: रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज, छह IAS अधिकारियों को समन,

  • Bihar MLC Election:  अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर
  • Bihar MLC Election: अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव  के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला, स्नातक सीट नीरज आगे
  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला,

  • Bihar MLC election
  • Bihar MLC election: पटना में नीरज कुमार की निर्णायक बढ़त, तिरहुत में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU को चौंकाया,

Mojito Recipe: गर्मी में राहत चाहिए? ट्राई करें ये ठंडा-ठंडा तरबूज मोजिटो

अगर आप चिलचिलाती गर्मी में एक कूल, हेल्दी और इंस्टा-फ्रेंडली ड्रिंक की तलाश में हैं, तो इस वॉटरमेलन मोजिटो रेसिपी को जरूर ट्राई करें। यह सिर्फ 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी और हर घूंट में ठंडक का एहसास देगी।

watermelon mojito

Mojito Recipe : गर्मी का मौसम आते ही तन और मन दोनों ठंडक की तलाश करने लगते हैं। चिलचिलाती धूप और पसीने से राहत पाने के लिए कुछ ऐसा चाहिए जो ताज़गी से भरपूर, स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद हो। इसके लिए अगर आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक की तलाश में हैं तो आज इस लेख में हम आपको तरबूज मोजिटो रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की विधि। यह ड्रिंक दिखने में जितनी आकर्षक है, बनाने में भी उतनी ही आसान है। 

तरबूज मोजिटो बनाने की सामग्री :

तरबूज – 1 कप (कटा हुआ)

पुदीने के पत्ते – 4 से 5 पत्ते

नींबू – 1 (4 टुकड़ों में कटा हुआ)

चीनी – स्वादानुसार

सोडा वाटर – 1 कप

बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार

काला नमक – 1 चुटकी

तरबूज मोजिटो बनाने की विधि :

सबसे पहले तरबूज के टुकड़ों को मिक्सी में पीस लें और छानकर जूस निकाल लें.

इसके बाद एक गिलास में नींबू के टुकड़े, पुदीने के पत्ते और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें.

अब इसमें तरबूज का जूस डालें और बर्फ के टुकड़े भर दें.

इसके ऊपर सोडा वाटर और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें.

इसके बाद आखिर में पुदीने के पत्तों से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा तरबूज मोजिटो सर्व करके गर्मी को अलविदा कहें.