LATEST NEWS

  • Bharat Tiwari Encounter
  • Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर सांसद -IPS कुंदन कृष्णन आमने-सामने, सुधाकर सिंह की शिकायत पर

  • ED Summons Six Bihar IAS Officers
  • Bihar IAS Officers: रिशु श्री टेंडर घोटाला मामले में ED की कार्रवाई तेज, छह IAS अधिकारियों को समन,

  • Bihar MLC Election:  अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे नंबर पर
  • Bihar MLC Election: अनंत सिंह को बड़ा झटका, आवास पर पसरा रहा सन्नाटा, समर्थित प्रत्याशी अनुज सिंह

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव  के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला, स्नातक सीट नीरज आगे
  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला,

Bollywood News: दिग्गज गायक मीका सिंह ने सलमान खान को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा, दो पेग लेने के बाद ऐसा काम करते हैं सलमान...

Bollywood News: बॉलीवुड के दिग्गज गायक मीका सिंह ने एक पोडकास्ट के दौरान सलमान खान के बारे में एक अहम राज खोला है। उन्होंने कहा कि दो पेग लेने के बाद सलमान खान बहुत ओपन हो जाते हैं।

Bollywood News: दिग्गज गायक मीका सिंह ने सलमान खान को लेकर क
दिग्गज गायक मीका सिंह ने सलमान खान को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा- फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK: बॉलीवुड के दिग्गज गायकमीका सिंह ने एक पोडकास्ट के दौरान सलमान खान को लेकर मजेदार बात बताई है।'सिंह इज किंग', 'मौजा ही मौजा', 'सुबह होने ना दे', 'गंदी बात' और 'आज की पार्टी' जैसे सुपरहिट गाना गाने वाले मीका सिंह ने सलमान खान की कई फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है।

पोडकास्ट के दौरान सुनाई दिलचस्प कहानी

मीका सिंह का सलमान खान के साथ अच्छा बॉन्ड है और हाल ही में उन्होंने एक पोडकास्ट के दौरान सलमान के बारे में एक दिलचस्प कहानी शेयर की है। हालिया पॉडकास्ट में मीका सिंह ने बताया कि वह सलमान खान के साथ कभी-कभी ड्रिंकिंग सेशन करते हैं और पीने के बाद उनका बर्ताव एकदम बदल जाता है। मीका ने कहा, मुझे जब भी मौका मिलता है सलमान खान भाई से मिलने का तो वो बहुत ही ओपन हो जाते हैं। दो ड्रिंक के बाद वो ऐसे करते हैं जैसे मैं उनका बड़ा भाई हूं।

कॉल नहीं उठाने पर नाराज होते है सलमान

मीका सिंह ने कहा कि चाहे दो पेग ड्रिंक करें या चार, वो कभी भी अपना दायरा पार नहीं करते हैं। सिंगर मीका सिंह इस बातचीत में आगे कहते हैं कि लेकिन आपको पता होना चाहिए, चाहे वो 2 पेग हो या फिर 4 पेग वो सलमान खान हैं। अगर आपको यह पता रहेगा तो आप कभी मार नहीं खाओगे। मीका सिंह ने यह भी खुलासा किया कि सलमामन खान आधी रात को लोगों को कॉल करते हैं लेकिन जब फोन नहीं उठका है तो वह नाराज हो जाते हैं।