LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Vastu Tips: इस एक गलती से बढ़ सकता है घर में तनाव, पूजा घर में न करें ये काम

वास्तु शास्त्र केवल भवन निर्माण का विज्ञान नहीं, बल्कि ऊर्जा और चेतना को संतुलित करने की कला है। पूजा घर, यानी हमारे घर का सबसे पवित्र स्थान, वहां अगर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाए, तो यह घर के हर सदस्य को प्रभावित कर सकता है।

Vastu Tips

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र सिर्फ ईंट, पत्थर और दीवारों की बात नहीं करता, यह जीवन की ऊर्जा को समझने और संतुलित करने का गहन ज्ञान है। यह हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है, जो हमें बताती है कि हर दिशा, हर कोना कुछ कहता है बस हमें उसे समझने की जरूरत है। 

जब हम अपने घर या कार्यस्थल को इन ऊर्जाओं के अनुसार ढालते हैं, तो वहां एक खास शांति और सकारात्मकता महसूस होने लगती है। अक्सर हम सोचते हैं कि किस्मत हमारा साथ नहीं दे रही है, या फिर परेशानियां यूं ही चली आ रही हैं लेकिन वास्तु शास्त्र बताता है कि थोड़ी सी जागरूकता और छोटे-छोटे बदलावों से हम इन बाधाओं को दूर कर सकते हैं। 

ऐसे में मंदिर से जुड़े कुछ वास्तु नियमों को ध्यान में रखने की जरूरत है। अगर घर के मंदिर में यह एक चीज रखी है, तो उसे तुरंत हटा दें, क्योंकि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने का काम करती है। घर के मंदिर में कभी न रखें यह एक चीज कई लोग पूजा करते समय धूपबत्ती, अगरबत्ती और दीये का इस्तेमाल करते हैं। इसे जलाने के लिए भी माचिस का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि घर के मंदिर में माचिस रखी जाती है. हालांकि वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर के मंदिर में माचिस रखना शुभ नहीं होता है. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने की बजाय नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है.

कहते है की पूजा घर में माचिस रखना अशुभ मन जाता है यह जलकर राख भी हो जाती है. यही वजह है कि इसे शक्ति और विनाश दोनों का प्रतीक माना जाता है. जब पूजा स्थल पर माचिस जैसी कोई वस्तु रखी जाती है तो वहां की ऊर्जा में असंतुलन पैदा होता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है. 

NSIT
Nsmch

हालांकि, अगर प्रार्थना कक्ष में माचिस रखना जरूरी हो तो उसे सीधे न रखें बल्कि किसी साफ और पवित्र कपड़े में लपेटकर रखें, ताकि वहां की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित न हो।