LATEST NEWS

  • Bihar Politics: बिहार दौरे पर आज पटना पहुंचेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में करेंगे शिरकत
  • Bihar Politics: बिहार दौरे पर आज पटना पहुंचेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की

  • Bihar Bus Booking:  बिहार में ट्रेन की तरह सरकारी बसों का मिलेगा लाइव लोकेशन, घर बैठे ऐसे होगी टिकट की बुकिंग
  • Bihar Bus Booking: बिहार में ट्रेन की तरह सरकारी बसों का मिलेगा लाइव लोकेशन, घर बैठे ऐसे

  • Anant Singh Expelled From JDU
  • JDU Political Crisis: नीतीश-ललन-निशांत की नाराजगी बाहुबली विधायक पर पड़ी भारी, पढ़िए अनंत सिंह पर एक्शन की इनसाइड

  • Patna Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर की संध्या आरती के समय में बदलाव, 26 अक्टूबर से शाम में इतने बजे होगी आरती
  • Patna Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर की संध्या आरती के समय में बदलाव, 26 अक्टूबर से शाम में

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter: पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दौड़ा

Food Safety: चिकन-अंडा खाने वालों के लिए बड़ा खतरा, हार्ट-किडनी पर मंडरा रहा संकट, पढ़िए डॉक्टर की राय

Food Safety: मुर्गा और चिकन खाने वालों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। ...

Food Safety
चिकन-अंडा खाने वालों के लिए बड़ा खतरा- फोटो : Hiresh Kumar

Food Safety:  मुर्गा और चिकन खाने वालों के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। पोल्ट्री फार्म में इस्तेमाल होने वाले मुर्गीदाने में कथित तौर पर कृषि कार्य के लिए मिलने वाले यूरिया को मिलाकर मुर्गों का वजन तेजी से बढ़ाने का खेल चल रहा है। इससे पोल्ट्री संचालकों को कम समय में ज्यादा मुनाफा होता है, लेकिन डॉक्टर्स ने इसके मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर की आशंका जताई है।

आईजीआईएमएस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. रोहित उपाध्याय के अनुसार, यूरिया मिलाकर तैयार किया गया दाना मुर्गों के शरीर को विषाक्त करता  है। ऐसे दाने का सेवन करने वाले मुर्गों के शरीर में यूरिया से बनने वाले यौगिकों का असर पड़ताा है। उनका कहना है कि इसके जरिए मानव शरीर में पहुंचने वाले हानिकारक तत्व रक्तचाप बढ़ाने के साथ हृदय और किडनी को प्रभावित कर सकते हैं। गंभीर स्थिति में यह जानलेवा भी हो सकता है।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के लिहाज से यूरिया अथवा उससे तैयार खाद्य पदार्थों को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है। पोल्ट्री फार्म और मुर्गीदाना तैयार करने वाली इकाइयों की नियमित जांच के साथ मुर्गों की सेहत की भी निगरानी होनी चाहिए। 

मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अधिकारियों ने शुक्रवार और शनिवार को यूपी के बुलंदशहर रोड तथा रामपुर रोड के पास मुर्गीदाना तैयार करने के लिए पिसाई हेतु लाए गए करीब 400 कट्टे यूरिया बरामद किए। बताया गया कि यह कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाला सब्सिडी वाला यूरिया था। जांच के दौरान इसके मुर्गीदाने में इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई।मुर्गीदाने में यूरिया मिलाने का कोई प्रावधान नहीं है।  इसे अवैध तरीके से मिलाया जा रहा है, ताकि मुर्गों का शरीर और वजन तेजी से बढ़े और पोल्ट्री कारोबारियों को अधिक मुनाफा मिल सके। इस मुर्गी दाने का बिहार समेत कई राज्यों में जबरदस्त मांग है।

NSIT
Nsmch