LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Chaitra Navratri 2025: जौ उगाने के ये उपाय दिलाएंगे कर्ज से मुक्ति, घर में आएगी समृद्धि

नवरात्रि में जौ उगाने और उससे जुड़े उपाय करने से कर्ज से मुक्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जौ पवित्रता और शक्ति का प्रतीक है और इससे जुड़े कुछ उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Chaitra Navratri 2025: जौ उगाने के ये उपाय दिलाएंगे कर्ज से

Chaitra Navratri 2025 : वैसे तो घरों में देवी की पूजा हर दिन होती है. लेकिन विशेष कृपा पाने के लिए नवरात्रि सबसे खास होती है. आपको बता दें, नवरात्रि में देवी धरती पर आती हैं. उनके आगमन से साधक के सभी दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं और परेशानियां खत्म हो जाती हैं. यही वजह है कि नवरात्रि में मां के आगमन की खुशी में घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में भजन कीर्तन, जागरण के साथ ही झांकियों के भव्य आयोजन किए जाते हैं.  वैसे तो हिंदू धर्म में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है. लेकिन चैत्र माह में आने वाली नवरात्रि का महत्व ज्यादा होता है. आपको बता दें, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है, जिसका सभी को साल भर इंतजार रहता है. इस बार चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से है. ऐसे में हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी इसी दिन से होगी. 

इस तिथि पर रेवती नक्षत्र और ऐन्द्र योग का संयोग बन रहा है : इस योग में जौ से जुड़े कुछ उपाय करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दरअसल, जौ पवित्रता और शक्ति का प्रतीक है। धार्मिक अनुष्ठानों में इसका हमेशा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में नवरात्रि में इसके उपाय साधक के लिए लाभकारी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में... 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार : जल में जौ और नारियल, तिल, दूर्वा, कोयला, कच्चा दूध प्रवाहित करें। इससे राहु के प्रभाव से व्यक्ति को राहत मिलती है। वहीं, कबूतरों को जौ खिलाने से भी राहु-केतु के प्रभाव से बचा जा सकता है। एक मुट्ठी जौ लाल कपड़े में बांधकर पलंग के नीचे रखें। इसके बाद अगली सुबह इसे जरूरतमंद को दान कर दें। यह उपाय कर्ज संबंधी समस्याओं को दूर करता है। 

कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए : कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए बगीचे में जौ के बीज बोएं। इसके बाद इसे रोजाना जल दें। कहते हैं कि इस उपाय को करने से काम मनचाहे तरीके से पूरे होते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जौ सबसे शुद्ध अनाजों में से एक है और इसे देवताओं को भी चढ़ाया जाता है। ऐसे में आप नवरात्रि के दिनों में जौ का हवन कर सकते हैं। इससे घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मकता आती है।

NSIT
Nsmch