LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Kitchen Hacks: खाने में मिर्च ज़्यादा पड़ गई? ये 5 जुगाड़ आपका खाना बचा सकते हैं

अगर आप खाना बनाते समय कभी मिर्च ज़्यादा डाल दें तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। जानिए 5 असरदार और आज़माए हुए तरीके जिनसे मिर्च का असर होगा कम और स्वाद रहेगा बरकरार!

spicy food

Kitchen Hacks : मिर्च भारतीय खाने में एक जरूरी चीज है जो खाने का स्वाद बढ़ाती है. लेकिन अगर गलती से खाने में ज्यादा मिर्च डाल दी जाए तो स्वाद जरूर खराब हो जाता है. ऐसे खाने का सेवन करने से पेट को भी नुकसान पहुंच सकता है. अक्सर लोगों को ज्यादा तीखा खाना पसंद नहीं होता और ज्यादा मिर्च वाला खाना फिर खराब हो जाता है. अगर आपने भी अपने खाने में ज्यादा मिर्च डाल दी है तो बिल्कुल भी घबराएं नहीं. इन टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आप खाने का तीखापन आसानी से कम कर सकते हैं. 

दूध और दूध से बने उत्पाद : 

अगर खाने में ज्यादा मिर्च हो गई है तो उसे कम करने के लिए आप उसमें दही मिला सकते हैं. दही डालने से स्वाद कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगा. आप इसमें क्रीम भी मिला सकते हैं। क्रीम डालने से भी खाना बहुत स्वादिष्ट बनता है। आप इसमें दूध भी मिला सकते हैं। यह भी एक कारगर उपाय है। अगर आप दूध नहीं पीते हैं, तो आप नारियल के दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आलू से तीखापन कम होगा : 

आप मिर्च कम करने के लिए आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उबले हुए आलू को मैश करके सब्जी में मिला दें। उबले हुए आलू तीखापन कम करने में मदद करते हैं।

पानी का इस्तेमाल :

सब्जी बनाते समय अगर मिर्च ज़्यादा हो जाए, तो आप ग्रेवी में पानी डालकर मिर्च का तीखापन कम कर सकते हैं। आप इसमें थोड़ी चीनी या गुड़ भी मिला सकते हैं। इससे भी तीखापन संतुलित रहेगा।

NSIT
Nsmch

नींबू का इस्तेमाल करें : 

खाने का तीखापन कम करने के लिए आप नींबू या खट्टी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। खाने में नींबू का रस डालने से मिर्च का असर कम हो जाता है।