LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Swapna Shastra: ये सपने आपको रातों-रात अमीर बना सकते हैं, भूलकर भी न करें इसका जिक्र

अगर आपने हाल ही में ऐसे सपने देखे हैं, तो यह आपके लिए एक बहुत शुभ संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 सपने जो बन सकते हैं आपके जीवन के टर्निंग पॉइंट।

Swapna Shastra

Swapna Shastra  :  स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ खास सपने जीवन में अपार समृद्धि और सफलता दिला सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपने रात में कोई ऐसा सपना देखा है जो धन या सफलता से जुड़ा है तो उसे दूसरों से साझा करना आपके लिए उल्टा पड़ सकता है। जी हां, स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप रात में देखे गए सपनों का जिक्र दूसरों से करते हैं तो आपके जीवन में आने वाली सफलता और समृद्धि दोनों ही रुक जाती हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन से सपने हैं जिनका जिक्र दूसरों से नहीं करना चाहिए।

धन से जुड़े सपने  :  अगर आपको सपने में सोने या चांदी के बर्तन दिखाई देते हैं तो यह धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है। अगर आप सपने में खुद को धन प्राप्त करते हुए देखते हैं तो इसे भी शुभ माना जाता है। अगर आपको सपने में माता लक्ष्मी के दर्शन होते हैं तो आपको इस सपने को किसी से साझा नहीं करना चाहिए।

खजाना मिलना  :  सपने में खजाना या धन का ढेर देखना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको बड़ी संपत्ति मिल सकती है। यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आपको किसी अप्रत्याशित तरीके से लाभ हो सकता है।

खुद की मौत देखना  :  स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में खुद की या किसी और की मौत देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। ऐसा सपना भी किसी को नहीं बताना चाहिए।

NSIT
Nsmch

फूलों का बगीचा देखना  :  स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में फूलों का बगीचा देखना शुभ समाचार मिलने का संकेत हो सकता है। ऐसे में इस सपने को किसी को नहीं बताना चाहिए।

उड़ते हुए पक्षी  :  अगर सपने में पक्षी उड़ते हुए दिखाई देते हैं तो यह सपना आपके आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है।