LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Summer Hacks: गर्मियों में टिफिन से बदबू आती है? अपनाएं ये टिप्स और बचाएं खाना

गर्मी के मौसम में अगर टिफिन खोलते ही बदबू आ जाए, तो भूख भाग जाती है। लेकिन कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप अपने टिफिन को गर्मियों में भी ताजा और बदबू-मुक्त रख सकते हैं। आइए जानते हैं ये कारगर उपाय।

Summer Hacks: गर्मियों में टिफिन से बदबू आती है? अपनाएं ये ट

summer season : गर्मी का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में छोटी-छोटी बातों पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है. जैसे गर्मियों में तापमान बढ़ने पर खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में नौकरी पेशा लोगों के लिए परेशानी बढ़ जाती है. 

लोग टिफिन में पैक्ड फूड लाते हैं लेकिन यह खाना लंच टाइम से पहले ही खराब हो जाता है और टिफिन में बदबू बढ़ जाती है। अब अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जो आपके खाने को जल्दी खराब होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

खाने को जल्दी खराब होने से कैसे बचाएं?

सही टिफिन चुनें : सबसे पहले ऑफिस में खाना ले जाने के लिए सही टिफिन चुनें। गर्मियों में स्टील या इंसुलेटेड टिफिन का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इस तरह के टिफिन में खाना लंबे समय तक गर्म रहता है, जिससे बैक्टीरिया की ग्रोथ कम होती है।

खट्टी चीजों से बचें : गर्मी के मौसम में टिफिन में ऐसी चीजें न रखें जिसमें खट्टी चीजें डाली गई हों। दही, नींबू, नारियल या ज्यादा टमाटर वाला खाना टिफिन में जल्दी खराब हो जाता है। कोशिश करें कि टिफिन में सूखी सब्जियां, पराठे, पूरी या हल्का मसालेदार खाना ही रखें।

NSIT
Nsmch

टिफिन को साफ रखें : हर दिन टिफिन को गर्म पानी और साबुन से अच्छी तरह धोकर सुखाएं। साथ ही इस बात का खास ख्याल रखें कि ढक्कन और कोनों में गंदगी जमा न हो।

ताजा पका हुआ खाना ही ले जाएं : इन सबके अलावा गर्मी के मौसम में हमेशा टिफिन में ताजा पका हुआ खाना ही ले जाएं। एक दिन पुराना या रात में पकाया गया खाना सुबह तक खराब हो सकता है।

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप गर्मी में भी अपने खाने को स्वादिष्ट और ताजा रख सकते हैं। थोड़ी सी सावधानी आपकी सेहत और स्वाद दोनों को बचा सकती है।