LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Summer Tips: गर्मी में चंदन क्यों है बेस्ट? जानें स्किन केयर से लेकर स्ट्रेस रिलीफ तक के फायदे

गर्मियों में कई तरह की समस्या से छुटाकारा पाने के लिए चंदन का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मी से राहत पाने, त्वचा को चमकदार बनाने और मानसिक तनाव को कम करने के लिए चंदन का इस्तेमाल कैसे करें...

sandalwood benefits
summer tips - फोटो : AI

Benefits of Sandalwood  : गर्मी के मौसम में तेज धूप, गर्मी और पसीने की समस्या से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इन उपायों में चंदन का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में चंदन को ठंडक प्रदान करने वाला सबसे बेहतरीन प्राकृतिक तत्व माना जाता है। इसके अलावा हाल ही में हुए शोध में पाया गया है कि चंदन न सिर्फ त्वचा को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करता है, साथ ही चंदन त्वचा की देखभाल के लिए एक बेहतरीन तत्व साबित हो सकता है। 

त्वचा की देखभाल 

गर्मियों में चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। यह न केवल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि टैनिंग, रैशेज और मुंहासों से भी राहत दिलाता है।

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए चंदन का इस्तेमाल कैसे करें?

गर्मियों में हीट स्ट्रोक का खतरा बहुत अधिक होता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि चंदन का पेस्ट शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। पीठ, छाती या माथे पर चंदन का पेस्ट लगाने से शरीर को ठंडक मिलती है और हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है। एक अन्य पारंपरिक प्रथा में चंदन के पानी का इस्तेमाल भी बहुत कारगर माना जाता है। पानी में चंदन पाउडर मिलाकर नहाने से शरीर को ठंडक मिलती है और हीट रैशेज से राहत मिलती है।

मानसिक तनाव को कम करता है चंदन

चंदन की खुशबू मस्तिष्क को शांत करती है और मानसिक तनाव को कम करती है। गर्मी के मौसम में मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन आम बात है। ऐसे में अगर चंदन के तेल का इस्तेमाल अरोमाथेरेपी के तौर पर किया जाए तो यह दिमाग को शांत करने में मदद करता है।

NSIT
Nsmch

इस बात का रखें ध्यान

इतने सारे फायदों के बावजूद विशेषज्ञ चंदन को उसके प्राकृतिक रूप में ही इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। बाजार में मिलने वाले कृत्रिम चंदन के उत्पादों में रसायन हो सकते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में शुद्ध चंदन पाउडर या तेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।