LATEST NEWS

  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद

  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

Samosa roll recipe: एक ही रोटी से बनाएं 16 कुरकुरे समोसा रोल, जानिए आसान ट्रिक

Samosa roll recipe: अगर आप कम समय में ज्यादा समोसे बनाना चाहते हैं, तो समोसा रोल की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें। एक रोटी से बनेंगे 16 कुरकुरे समोसा रोल।

Samosa roll recipe
समोसा रोल बनाने का आसान तरीका!- फोटो : social media

Samosa roll recipe: भारत में समोसा ऐसा नाश्ता है, जिसे देखकर शायद ही कोई मना कर पाए। बारिश की हल्की फुहार हो या सर्दियों की ठंडी शाम, चाय के साथ गरमागरम समोसा खाने का मजा हर किसी को पसंद आता है। घर में मेहमान आ जाएं तो भी सबसे पहले समोसे की ही याद आती है। लेकिन पारंपरिक समोसा बनाने में वक्त भी लगता है और मेहनत भी ज्यादा होती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए भरत की किचन की यह खास समोसा रोल तकनीक बेहद काम की है।इस तरीके से समोसा बनाने में न तो ज्यादा शेपिंग करनी पड़ती है और न ही स्टफिंग बाहर निकलने की चिंता रहती है। खास बात यह है कि एक ही बड़ी रोटी से पूरे 16 समोसा रोल तैयार हो जाते हैं और हर रोल एकदम खस्ता और बाजार जैसे लगते हैं।

समोसे की असली जान उसकी बाहरी परत होती है। अगर आटा सही तरीके से नहीं गूंथा गया, तो समोसे नरम या तेल से भरे हुए बन जाते हैं। इसके लिए मैदे में नमक और अजवाइन मिलाकर उसमें तेल या घी डालना बहुत जरूरी होता है। जब मैदा और तेल को अच्छे से मसलने पर मुट्ठी में दबाने से उसका आकार बन जाए, तभी थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथना चाहिए। जितना सख्त आटा होगा, समोसा उतना ही कुरकुरा बनेगा। आटा गूंथने के बाद उसे ढककर कुछ देर आराम देना भी जरूरी है।

समोसा रोल रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत

इस समोसा रोल रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसका झटपट बनने वाला आलू मसाला है, जिसमें किसी भी मसाले को भूनने की जरूरत नहीं पड़ती। उबले हुए आलू को पतले कद्दूकस से घिसकर उसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, चाट मसाला और गरम मसाला मिला दिया जाता है। इसके बाद कसूरी मेथी, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाकर मसाले को अच्छे से तैयार किया जाता है।

कैसे काटे रोटी?

भरत की किचन की सबसे खास ट्रिक यही है कि आलू के इस मिश्रण में थोड़ा सा अरारोट पाउडर या चावल का आटा मिला दिया जाए। इससे आलू की नमी सोख ली जाती है और तलते समय स्टफिंग तेल में फैलती नहीं है। यही वजह है कि समोसा रोल अंदर से भरे हुए और बाहर से परफेक्ट बनते हैं। अब बारी आती है समोसा रोल बनाने की। आटे की एक बड़ी लोई लेकर उसे चकले से भी बड़ी गोल रोटी में बेल लिया जाता है। रोटी के बीच में एक कटोरी रखकर उसके चारों ओर आलू मसाले की पतली परत फैला दी जाती है। इसके बाद कटोरी हटाकर रोटी को पिज्जा की तरह बराबर हिस्सों में काटा जाता है। हर टुकड़े के सिरे पर थोड़ा पानी लगाकर उसे टाइट रोल कर दिया जाता है। कुछ ही मिनटों में सारे समोसा रोल तैयार हो जाते हैं।

NSIT
Nsmch

कैसें तले समोसा रोल्स?

तलने से पहले इन रोल्स को थोड़ी देर के लिए आराम देना अच्छा रहता है। कड़ाही में तेल गर्म करने के बाद आंच को धीमा कर देना चाहिए और समोसा रोल्स को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलना चाहिए। तेज आंच पर तलने से समोसे ऊपर से रंग पकड़ लेते हैं लेकिन अंदर से कच्चे रह जाते हैं।इस आसान तकनीक से बने समोसा रोल न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होते हैं, बल्कि स्वाद में भी किसी हलवाई की दुकान से कम नहीं लगते। अगली बार जब चाय के साथ कुछ खास बनाने का मन हो, तो यह समोसा रोल रेसिपी जरूर आजमाएं।