LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Curd benefits: दही खा रहे हो गलत तरीके से? जानिए कैसे मिलेगा इसका पूरा फायदा

दही खाना सेहत के लिए अच्छा होता है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन अगर आप इसे प्रोटीन पाने के लिए खा रहे हैं तो एक कटोरी दही काफी नहीं होगी। जानिए वो तरीका जिससे आपको दोगुना फायदा मिलेगा.

curd

Benefits of  Curd  : दही को डाइट में खूब शामिल किया जाता है. ये एक नहीं बल्कि कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है. दही में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि कैल्शियम, विटामिन और मिनरल भी अच्छी मात्रा में होते हैं. दही पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में फायदेमंद है, ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, त्वचा को स्वस्थ रखता है और वजन प्रबंधन में भी फायदेमंद है. अगर प्रोटीन की बात करें तो शाकाहारी लोग डेयरी प्रोडक्ट, दालें और ड्राई फ्रूट्स को डाइट का हिस्सा बनाते हैं. 

दही को खासतौर पर डाइट में शामिल किया जाता है. वैसे तो दही में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, लेकिन शरीर की जरूरत के हिसाब से सिर्फ एक कटोरी दही खाना काफी नहीं होता. लेकिन दही का सेवन सही तरीके से किया जाए तो शरीर को ज्यादा प्रोटीन मिलता है. इसके लिए आपको भी जानना चाहिए कि ये कौन सा हैक है जिससे शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलता है. प्रोटीन पाने के लिए दही खाने का सही तरीका | 

प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए दही खाने का सही तरीका :

अगर आप शाकाहारी हैं तो दही प्रोटीन का अच्छा स्रोत है लेकिन इसे बढ़ाया भी जा सकता है. 100 ग्राम दही में करीब 4 ग्राम प्रोटीन होता है, इसलिए अगर हमें 20 ग्राम प्रोटीन खाना है तो 500 ग्राम दही नहीं खाया जा सकता. लेकिन, एक ऐसा तरीका है जिससे दही से ज़्यादा मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है.

दही खाने का यह तरीका है हंग कर्ड खाना :

हंग कर्ड का मतलब है दही को कपड़े में बांधकर किसी बर्तन में हल्का सा लटका दिया जाता है ताकि दही का सारा पानी निकल जाए. 100 ग्राम हंग कर्ड में 10 ग्राम प्रोटीन होता है. आपको हंग कर्ड से निकलने वाले पानी को फेंकने की ज़रूरत नहीं है. डॉक्टर कहते हैं कि हंग कर्ड के पानी में भी प्रोटीन होता है. आप इसका इस्तेमाल सूप बनाने में कर सकते हैं, दाल में डाल सकते हैं या फिर आटा गूंथते समय रोटी में भी डाल सकते हैं. 

NSIT
Nsmch

दही खाने के और भी फायदे हैं :

•    दही खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

•    इससे शरीर को प्रोबायोटिक्स भी मिलते हैं।

•    वजन घटाने में भी दही फायदेमंद है।

•    दही खाने से दिल की सेहत को भी फायदा होता है।

•    दही त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।