LATEST NEWS

  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद

  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

Home Made Face Beauty Product: चावल का आटा त्वचा के लिए क्यों है ये नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट? जानें नेचुरल स्किन केयर के लिए घरेलू उपाय

Home Made Face Beauty Product: चावल का आटा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्किन को साफ, टाइट और चमकदार बनाता है। जानें इसके फायदे और फेस पैक बनाने का तरीका।

Face Beauty Product
चेहरे पर चावल का आटा लगाती महिला- फोटो : social media

Face Beauty Product: हमारे किचन में रोज इस्तेमाल होने वाली चीज़ें कभी-कभी हमारी सुंदरता का राज बन सकती हैं। चावल का आटा (Rice Flour) ऐसा ही एक प्राकृतिक सौंदर्य उत्पाद है, जिसे हमारे दादी-नानी के जमाने से सौंदर्य रिचुअल्स में जगह मिली हुई है।

ब्यूटी एक्सपर्ट उपासना वोरा के अनुसार, चावल का आटा एक ऐसा घरेलू उपाय है जो आपकी स्किन को निखारने, साफ़ करने और जवां बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है – वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

चावल का आटा कैसे करता है त्वचा की देखभाल?

नेचुरल एक्सफोलिएटर

चावल का आटा स्किन से डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को स्मूद और ताज़ा बनाता है। यह स्क्रबिंग के लिए एकदम उपयुक्त है और किसी तरह की जलन नहीं पैदा करता।

टैनिंग और पिगमेंटेशन से राहत

इसमें मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग तत्व स्किन की रंगत निखारते हैं और सन टैन को हल्का करने में मदद करते हैं। यह आपके चेहरे को नेचुरल ग्लो देने का काम करता है।

NSIT
Nsmch

एक्ने और पिंपल्स में असरदार

इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन पर जलन और मुहांसों को शांत करते हैं। चावल का आटा बैक्टीरिया को भी नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे एक्ने कम होते हैं।

एंटी-एजिंग के फायदे

चावल का आटा स्किन को टाइट और फर्म करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से फाइन लाइन्स और झुर्रियों में कमी आती है और त्वचा में जवांपन बना रहता है।

ऑयली स्किन के लिए वरदान

चावल का आटा अतिरिक्त तेल को सोखकर स्किन को मैट लुक देता है। इससे ऑयली स्किन वालों को ब्रेकआउट्स और पोर्स ब्लॉकेज से राहत मिलती है।

चावल का आटा फेस पैक: बनाने और लगाने का सही तरीका

चावल का आटा फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामग्री चाहिए, जो इस प्रकार 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच दही या एलोवेरा जेल। इन तीनों चीज़ों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।15 मिनट तक सूखने दें।इसके बाद गीले हाथों से सर्कुलर मोशन में हल्के-हल्के स्क्रब करते हुए धो लें।इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं। इससे स्किन में नेचुरल ग्लो और क्लीन फिनिश बना रहेगा।