LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Skin care: गर्दन का कालापन हटाना है? ये दो घरेलू नुस्खे देंगे चमत्कारी रिज़ल्ट

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गर्दन की सफाई को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा? गर्दन पर जम जाता है जिद्दी कालापन, जो लुक्स को बिगाड़ देता है। जानिए इसे कैसे ठीक कर सकते हैं

neck remedies

खूबसूरत दिखने के लिए लोग अपने चेहरे, हाथ और पैरों का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन अक्सर अपनी गर्दन का ख्याल रखना भूल जाते हैं। इस वजह से गर्दन पर कालापन जमने लगता है। वैसे तो इस कालेपन को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम मिलती हैं, लेकिन ये सभी को सूट नहीं करतीं। इसलिए हम यहां आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एक बार आजमा सकते हैं। आपको कुछ ही दिनों में इन उपायों का असर दिखने लगेगा।

नींबू और शहद का पैक :

इस पैक का इस्तेमाल तभी करें, जब आपको नींबू का रस सूट करे, क्योंकि नींबू के रस में पाए जाने वाले अम्लीय तत्व एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इस पैक को तैयार करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अपनी गर्दन पर अच्छे से लगाएं। इस पैक को आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर धो लें। इस पैक का इस्तेमाल दो से तीन बार करें और फिर इसका असर देखें।

बेसन, हल्दी और दही का पैक :  

इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन चीजों में 2 चम्मच बेसन, 1/4 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच दही सबसे अहम है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में सारी चीजों को मिला लें। इसके बाद इसे गर्दन पर अच्छे से लगाएं। गर्दन पर लगाने के बाद इसे आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर धो लें। इससे आपकी गर्दन भी चमक उठेगी।