LATEST NEWS

  • diwali bonus
  • Diwali bonus: कर्मचारियों को कितना बोनस मिलना जरूरी? जानें नियम, न्यूनतम रकम और शिकायत का तरीका

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

  • Indian Railways Mobile charging prohibited
  • Indian Railways: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पर रोक

  • Railway Recruitment 2026
  • रेलवे में होगी 1265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन, यहाँ करें क्लिक

  • chhapra Road Accident
  • Bihar News: सारण में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत चार की मौत, शादी से लौट रहे परिवार में

Laddu Recipe : 10 मिनट में बनाएं हेल्दी सूजी के लड्डू, आसान रेसिपी यहां पढ़ें

जानिए कैसे घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी सूजी के लड्डू। आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी के साथ जानें क्या-क्या सामग्री चाहिए और सही तरीका क्या है।

sooji laddu

Laddu Recipe : सूजी या रवा का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजन बनाने में किया जाता है. सूजी खाने के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है. लोग अक्सर सूजी से हलवा, उपमा बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सूजी से लड्डू भी बना सकते हैं. ये लड्डू बनाने में आसान हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं.

सूजी या रवा के लड्डू बनाने के लिए सामग्री :

सूजी - 1 कप

चीनी - आधा कप

घी - 5-6 चम्मच

इलायची पाउडर - 1 चम्मच

बादाम - बारीक कटा हुआ 1 चम्मच

काजू - बारीक कटा हुआ 1 चम्मच

किशमिश - 8-10

कद्दूकस किया हुआ नारियल - 2 बड़े चम्मच

सूजी के लड्डू बनाने की विधि :

सूजी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बारीक सूजी का इस्तेमाल करें. अब एक पैन गरम करें और उसमें 3 चम्मच घी डालें। जब घी गरम हो जाए तो धीमी आंच पर सूजी को भून लें। सूजी को लगातार भूनते रहें वरना यह जल जाएगी।

जब सूजी से अच्छी खुशबू आने लगे और यह सुनहरा हो जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।

जब यह मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो मिक्सर में बारीक पाउडर बना लें। अब इसमें पिसी चीनी भी मिला लें।

अब एक पैन में 2 चम्मच घी डालें और इसमें बारीक कटे काजू और बादाम भून लें। जब ये भून जाएं तो इसमें किशमिश डाल दें।

अब सूजी का मिश्रण डालें और मिला लें। अब इसमें इलायची पाउडर भी मिला लें। इसे एक से दो मिनट तक भून लें और फिर अलग रख दें।

NSIT
Nsmch

अब जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इस मिश्रण से लड्डू बना लें। मिश्रण को ज्यादा ठंडा न होने दें, नहीं तो लड्डू बांधने में दिक्कत होगी। अगर आपको लड्डू बांधने में दिक्कत हो रही है तो आप और घी डाल सकते हैं। आप दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।