LATEST NEWS

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

Promise Day 2025: प्रॉमिस डे आज, खास अंदाज में करें अपने पार्टनर से प्यार के वादे, ये संदेश भेज रिश्तों को बनाए और मजबूत

Promise Day 2025: वैलेंटाइन वीक के 5वें दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है। आज अपने पार्टनर को इन खास संदेशों को भेज कर रिश्तों को मजबूत बनाएं।

Promise Day 2025
Promise Day 2025- फोटो : social media

Promise Day 2025: वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन कपल्स न केवल एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं, बल्कि जीवनभर साथ निभाने का वादा भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि कोई भी रिश्ता सच्चे वादों के बिना अधूरा होता है। यही कारण है कि लव बर्ड्स इस दिन अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए एक-दूसरे से खूबसूरत वादे करते हैं। गुलाब से शुरू हुए वैलेंटाइन डे अब प्रॉमिस डे पर पहुंच चुका है। आज आप अपने प्रेमी को यह एहसास दिला सकते हैं और वादा कर सकते हैं कि आप ताउम्र उनके साथ रहेंगे। 

अगर आप भी इस खास दिन पर अपने पार्टनर को प्यार और भरोसे का अहसास दिलाना चाहते हैं, तो कुछ रोमांटिक प्रॉमिस डे मैसेज, कोट्स और शायरी उन्हें भेजकर उनका दिन बना सकते हैं।

प्रॉमिस डे 2025 के खास मैसेज और शायरी

मैं आज आपसे ये वादा करता हूं,

आपकी हर खुशी पर जान कर दूंगा निछावर,

आपकी हर मंजिल का बन जाऊंगा मैं रास्ता,

इतना प्यार करूंगा आपसे कि,

सात जन्म भी कम पड़ जाएंगे...

 हैप्पी प्रॉमिस डे!

हम वादा करते हैं सदा निभाएंगे दोस्ती,

कोशिश रहेगी कि ना सताएं कभी तुझे,

जब भी जरूरत पड़े तो दिल से पुकार लेना मुझे,

मर भी रहे होंगे तो लेकर आएंगे मोहलत...

 हैप्पी प्रॉमिस डे!

वादा किया है तुझे हर खुशी देंगे,

तेरे हर गम को अपनी खुशी समझेंगे।

न छोड़ेंगे तेरा साथ कभी हाथों से,

तेरी हंसी में ही अपनी जिंदगी जिएंगे।

हैप्पी प्रॉमिस डे!

तेरी राहों में चलेंगे, तेरा साया बन जाएंगे,

हर मुश्किल में तेरा हाथ पकड़ मुस्कुराएंगे।

तेरी हंसी में ही हमारी खुशी होगी,

तेरे आंसू भी हमारी बंदिशें तोड़ेंगे।

हैप्पी प्रॉमिस डे!

हम जब भी साथ होंगे,

दो जिस्म एक जान होंगे,

आओ कर ले ये वादा,

हम कभी ना जुदा होंगे...

हैप्पी प्रॉमिस डे!

इस प्रॉमिस डे पर अपने रिश्ते को और खास बनाएं, अपने प्यार को खूबसूरत शब्दों में पिरोएं और अपने पार्टनर को महसूस कराएं कि आप हमेशा उनके साथ हैं।