LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

Pregnancy Problems: प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में सांस क्यों फूलने लगती है? जानिए कारण और आसान उपाय

Pregnancy Problems: प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में सांस फूलना आम समस्या है। जानिए क्यों होती है ब्रेथलेसनेस, इसके कारण और गायनेकोलॉजिस्ट के बताए आसान उपाय।

Pregnancy Problems
प्रेग्नेंसी में सांस फूलना- फोटो : social media

Pregnancy Problems: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बड़े बदलाव होते हैं। शुरुआत के महीनों में जहां उल्टी, कमजोरी, थकान और खाने से अरुचि जैसी समस्याएं सामने आती हैं, वहीं जैसे-जैसे गर्भावस्था आगे बढ़ती है, नई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। खासतौर पर तीसरे ट्राइमेस्टर में पहुंचते ही कई महिलाओं को सांस फूलने की समस्या महसूस होने लगती है।

कई बार चलने, उठने-बैठने या बात करते समय भी महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में स्वाभाविक है कि मन में डर पैदा हो जाए कि कहीं यह कोई गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, अधिकतर मामलों में यह एक सामान्य स्थिति होती है।

तीसरे ट्राइमेस्टर में सांस फूलना कितना सामान्य है

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. तान्या गुप्ता के अनुसार, प्रेग्नेंसी के अंतिम महीनों में सांस फूलना बहुत कॉमन है। उन्होंने बताया कि जब उनकी प्रेग्नेंसी का नौवां महीना चल रहा था, तब लोगों ने भी उनसे पूछा कि क्या उन्हें कोई दिक्कत है क्योंकि वह बोलते समय हांफ रही थीं। इस पर उन्होंने साफ किया कि यह गर्भावस्था के इस चरण में सामान्य लक्षण है।

प्रेग्नेंसी में सांस फूलने का असली कारण क्या है

डॉक्टर तान्या गुप्ता बताती हैं कि जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, यूट्रस का आकार बढ़ जाता है। इससे पेट के अंदर जगह कम हो जाती है और फेफड़ों पर दबाव पड़ता है। जब फेफड़े पूरी तरह फैल नहीं पाते, तो शरीर को जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और सांस फूलने लगती है।खासकर ज्यादा बोलने, सीढ़ियां चढ़ने या तेजी से चलने पर यह परेशानी और ज्यादा महसूस होती है। यह समस्या आमतौर पर डिलीवरी के बाद अपने आप ठीक हो जाती है।

NSIT
Nsmch

सांस फूलने से घबराने की जरूरत कब नहीं होती

अगर सांस फूलना हल्का है, धीरे-धीरे होता है और आराम करने पर ठीक हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं होती। यह गर्भावस्था का सामान्य हिस्सा माना जाता है। लेकिन अगर सांस फूलने के साथ सीने में दर्द, चक्कर, नीले होंठ या बेहोशी जैसा महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

प्रेग्नेंसी में सांस फूलने से राहत पाने के आसान उपाय

डॉक्टर के अनुसार, इस समस्या से राहत पाने के लिए सबसे जरूरी है कि महिलाएं धीरे-धीरे बोलें और काम करें। इसके अलावा रोजाना प्राणायाम या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है। लंबी और गहरी सांस लेने से फेफड़ों को राहत मिलती है और ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है।सीधा बैठकर आराम करना, ज्यादा झुककर काम न करना और जरूरत पड़ने पर थोड़ी देर आराम लेना भी सांस फूलने की समस्या को कम कर सकता है।