LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Palmistry: हाथों में ये रेखाएं होने पर मिलता है धन, शोहरत और सफलता, जानिए कैसे

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हाथों में कई शुभ रेखाएं और निशान होते हैं जो उसकी किस्मत का फैसला करते हैं। अगर किसी व्यक्ति की हथेली में कुछ खास रेखाएं और योग होते हैं, तो वह जीवन में अपार धन और शोहरत प्राप्त करता है।

Palmistry

Palmistry : हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के निशान और रेखाएं होती हैं। इनमें से कुछ रेखाएं शुभ होती हैं तो कुछ अशुभ। वैदिक ज्योतिष जहां कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर भविष्य, करियर-कारोबार और किस्मत के बारे में जानकारी देता है, वहीं हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाओं के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार धनवान बनने के लिए हथेली पर कुछ योग होते हैं। जिन लोगों के हाथों पर शुभ निशान होते हैं, उनके जीवन में कभी भी सुख, वैभव और धन की कमी नहीं होती। आइए जानते हैं हथेली पर मौजूद कुछ शुभ योगों के बारे में। 

हथेली पर मारुत योग : हथेली पर कुछ ऐसे निशान होते हैं, जिनके बनने से व्यक्ति धनवान और गुणवान बनता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी की हथेली पर शुक्र पर्वत पूर्ण विकसित हो और गुरु पर्वत भी उठा हुआ हो और उस पर क्रॉस का निशान हो तो व्यक्ति बहुत बलवान होता है। इसके अलावा अगर चंद्र रेखा साफ हो तो मरुत योग बनता है। जिन लोगों की हथेली पर यह मरुत योग होता है वे बहुत दूरदर्शी और कुशल होते हैं। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और अवसरों का पूरा फायदा उठाते हैं। ये लोग कम समय में अपार धन-संपत्ति के मालिक बन जाते हैं। इनके जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। 

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं भाग्यशाली : कई लोगों की हथेली पर अलग-अलग तरह के निशान होते हैं। जिनका हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व है। जिन लोगों की हथेली के बीच में घड़ा, पेड़ और खंभे का निशान होता है उन्हें जीवन में हर तरह का सुख मिलता है। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान हो और भाग्य रेखा से चंद्र पर्वत तक कोई रेखा खींची जाए तो उस व्यक्ति को नौकरी में बड़ा पद मिलता है। ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये लोग राजनीति में अच्छा नाम कमाते हैं।