LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

क्या आप नींबू के छिलके को फेंक देते हैं? ये फायदे जानकर करेंगे रीयूज

हम सभी जानते हैं कि नींबू का रस सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन क्या आपने कभी इसके छिलके के फायदों पर गौर किया है? नींबू का छिलका भी उतना ही लाभकारी हो सकता है। अगर आप इसे बेकार समझकर फेंकते हैं, तो इन फायदों को जानने के बाद आपकी सोच बदल जाएगी।

lemon peel

using lemon peel : हम सभी जानते हैं कि नींबू आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व विटामिन सी आपके बालों, त्वचा और पेट के लिए खास तौर पर फायदेमंद होता है। लेकिन हम नींबू का रस निचोड़कर उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आपकी सोच पूरी तरह से गलत है। क्योंकि इसके रस की तरह छिलके भी आपके लिए बहुत काम आ सकते हैं, जिसके बारे में हम इस लेख में आपसे बात करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं नींबू के छिलके को कितने तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है...

नींबू के छिलके का दोबारा इस्तेमाल कैसे करें ( how to reuse lemon peel)

फर्श साफ करें  :  नींबू के छिलके को पानी में उबालें और इस पानी से फर्श साफ करें। इससे घर में मंडराने वाली मक्खियों से छुटकारा मिल सकता है। आप नींबू के पानी में सिरका मिलाकर भी फर्श साफ कर सकते हैं, इससे आपका फर्श अच्छे से साफ हो जाएगा। यह पहले जैसा नया हो जाएगा। आप नींबू के छिलके के पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर फर्श भी साफ कर सकते हैं, इससे घर में कीड़े-मकौड़ों से छुटकारा मिल सकता है। आप नींबू के छिलकों से किचन साफ कर सकते हैं। इससे किचन से चिकनाई दूर होगी और आपके किचन से कॉकरोच का खतरा भी दूर होगा।

स्क्रब बनाएं : अगर आपकी त्वचा धूप से जल गई है, तो नींबू के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसे एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अब इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। फिर धो लें। इससे आपकी त्वचा चमकदार और फ्रेश नजर आएगी।