LATEST NEWS

  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सभी पदों से दिया त्यागपत्र
  • जन सुराज के नवादा जिला प्रभारी का इस्तीफा, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में प्रत्याशी की हार की नैतिक

  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
  • छठ महापर्व को लेकर पटना नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, बाढ़ से क्षतिग्रस्त सीढ़ियों एवं पोर्टिको

  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल झा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया
  • Bihar News : बिहार विधान परिषद् चुनाव में RJD को मिली दूसरी कामयाबी, दरभंगा स्नातक चुनाव में अनिल

  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक  ASI और कांस्टेबल ने की मदद
  • पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल

  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
  • Bihar News : बांका में एसपी अमितेश कुमार ने किया बाराहाट थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में सुनी

Oral Cancer Signs: ओरल कैंसर! WHO के आंकड़े डराने वाले, ये 4 लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं

Oral Cancer Signs: WHO और स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ओरल कैंसर के 4 शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानिए मुंह के कैंसर के संकेत, कारण और कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

Oral Cancer Signs
ओरल कैंसर कैसा दिखता है- फोटो : social media

Oral Cancer Signs: दुनियाभर में कैंसर आज सबसे खतरनाक बीमारियों में गिना जाता है। इसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में कैंसर के कारण लगभग 1 करोड़ लोगों की मौत हुई थी। इसे अक्सर “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण मामूली लगते हैं और लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

कैंसर के प्रमुख कारण

WHO के अनुसार, जीवनशैली से जुड़े कई कारण कैंसर को जन्म देते हैं, जिनमें प्रमुख हैं तंबाकू का सेवन,अत्यधिक बॉडी मास इंडेक्स (मोटापा),अत्यधिक शराब का सेवन,शारीरिक गतिविधि की कमी,फल और सब्जियों का कम सेवन,वायु प्रदूषण (कुछ हद तक) और तंबाकू और गुटखा का सेवन विशेष रूप से भारत में ओरल कैंसर की बढ़ती समस्या का मुख्य कारण है।

दुनिया में सबसे ज्यादा पाए जाने वाले 6 कैंसर

WHO के 2020 के आंकड़ों के अनुसार दुनिया में सबसे अधिक नए मामले इन छह कैंसर में सामने आए:

  • ब्रेस्ट कैंसर

  • लंग कैंसर

  • कोलन और रेक्टम कैंसर

  • प्रोस्टेट कैंसर

  • स्किन कैंसर

  • पेट का कैंसर

हालांकि ओरल कैंसर इस सूची में नहीं है, लेकिन इसकी गंभीरता कम नहीं है, खासकर उन देशों में जहां तंबाकू और गुटखा का सेवन आम है।

NSIT
Nsmch

ओरल कैंसर क्या है?

ओरल कैंसर मुंह के अंदर होने वाले कैंसरों का समूह है। इसमें शामिल हैं होंठ, जीभ, मसूड़े,गालों की अंदरूनी सतह,तालू,मुंह के निचले हिस्से। शुरुआती लक्षण सामान्य दिखाई देने के कारण लोग अक्सर समय पर डॉक्टर के पास नहीं जाते।

ओरल कैंसर के मुख्य लक्षण (MOHFW)

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार ऐसे लक्षण बताए हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए:

खाना निगलने में दर्द या परेशानी – लगातार दर्द होना या भोजन निगलते समय असुविधा महसूस होना।

मुंह में लंबे समय तक सूजन या गांठ – अगर 3 हफ्तों से अधिक समय तक कोई सूजन या गांठ बनी रहे।

स्वाद में अचानक बदलाव – खाने का स्वाद बदल जाना या चीजें पहले जैसी न लगना।

बिना वजह वजन कम होना – बिना डाइट या व्यायाम के वजन तेजी से गिरना।

ओरल कैंसर क्यों खतरनाक है?

ओरल कैंसर खतरनाक है, क्योंकि शुरुआती चरण में दर्द नहीं देता। लक्षण आम बीमारियों जैसे लगते हैं। मरीज देर से डॉक्टर के पास पहुंचता है। समय पर पहचान होने पर इलाज संभव है, लेकिन देर होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है।

कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें?

मुंह में घाव या सूजन 2–3 हफ्तों से अधिक समय तक बनी रहे। बोलने, चबाने या निगलने में परेशानी,स्वाद और आवाज में बदलाव और लगातार वजन गिरने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाए। ओरल कैंसर की समय पर पहचान और सावधानी ही इस बीमारी से सुरक्षित रहने की कुंजी है।