LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Mushroom Sabzi: इस रेसिपी से घर में बनाओ मशरूम, स्वाद ऐसा कि मटन-चिकन भी शरमा जाए

अगर आप रोज़ वही पुरानी सब्ज़ियाँ खाकर बोर हो गए हैं, तो अब समय है कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने का! पेश है एक चटपटी मशरूम की सब्ज़ी, जो स्वाद में किसी नॉनवेज से कम नहीं है।

Mushroom Sabzi

Mushroom Sabzi : अगर आपको हर दिन कुछ अलग और स्वादिष्ट खाने को मिले तो कितना अच्छा रहेगा। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी शाकाहारी डिश के बारे में बताने जा रहे है जिसका स्वाद बेहद स्वादिस्ट और प्रोटीन से भरपूर होता है इसे खाने के बाद घर वाले चिकन और मटन को भूल जायेंगे।  इसे बनाना बेहद ही आसान है जो काम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाती है।  आइये जानते है इसे बनाने की सामग्री और विधि के बारे में…

सामग्री :

मशरूम – 200 ग्राम (साफ करके कटे हुए)

प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)

टमाटर – 2 (प्यूरी या पिसे हुए)

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच

हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)

तेल – 2 बड़े चम्मच

हल्दी – 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच

धनिया पाउडर – 1 चम्मच

गरम मसाला – 1/2 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

धनिया पत्ता – गार्निश के लिए

बनाने की विधि :

एक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक भूनें।

टमाटर की प्यूरी डालें और सारे सूखे मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर) डालकर तेल छोड़ने तक भूनें।

अब कटे हुए मशरूम डालें, नमक डालें और 7 से 8 मिनट तक पकाएँ।

जब मशरूम नरम हो जाएँ। गरम मसाला डालें और 1 से 2 मिनट और पकाएँ।

ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और गरमागरम परोसें।