LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Juice Benefits: सुबह-सुबह पिएं ये जूस, 7 दिन में दिखेगा ऐसा बदलाव कि खुद चौंक जाएंगे आप

क्या आप भी अपने दिन की शुरुआत थकान और बोरियत के साथ करते हैं? तो अब समय है अपनी सुबह की दिनचर्या में एक छोटा सा बदलाव करने का - एक गिलास सुपरजूस। जानिए कैसे ये 3 सुपरफूड मिलकर सेहत का बेहतरीन मिश्रण तैयार कर रहे हैं।

Juice Benefits

Benefits of juice : रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए सबसे जरूरी है अपनी डाइट को सही करना। अगर हम खुद पर ध्यान देंगे तो हमारी सेहत बेहतर रहेगी। ऐसे में आज हम आपको रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने के लिए आंवला, चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा इन जूस में फाइबर, मिनरल्स और आयरन जैसे कई पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो पूरे स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आंवला जूस पीने के फायदे

आंवला में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। जो त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इस जूस को पीने से शरीर में एक अलग ही ऊर्जा आती है, जिससे हम अपने काम में अच्छे से फोकस कर पाते हैं। इसके अलावा आंवला जूस पीने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है और एसिडिटी कम होती है।

गाजर का जूस पीने के फायदे

गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है। इसके जूस का सेवन करने से कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जो आपकी बढ़ती उम्र को कम दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है।

चुकंदर का जूस पीने के फायदे

चुकंदर में फोलेट, आयरन और नाइट्रेट्स होते हैं, जो एनीमिया को दूर करने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इस जूस को पीने से चेहरे की रंगत भी बदल जाती है। इसके अलावा यह शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है।

NSIT
Nsmch