LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Chaitra Navratri Special: व्रत में बनाएं झटपट साबूदाना खिचड़ी, जानें आसान रेसिपी

व्रत के दौरान पेट को हल्का रखने और एनर्जी बनाए रखने के लिए साबूदाना खिचड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। आइए जानते हैं साबूदाना खिचड़ी की आसान रेसिपी, जिससे आपका व्रत रहेगा स्वाद और ताकत से भरपूर।

Sabudana Khichdi

Chaitra Navratri : साबूदाना खिचड़ी व्रत में बनाई जाने वाली रेसिपी है. इसे हर कोई बड़े चाव से खाना पसंद करता है. हल्का होने की वजह से यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है. साथ ही यह आपको थका हुआ भी महसूस नहीं होने देगा. इसके अलावा यह ग्लूटेन फ्री है. सावन के व्रत में आप आसानी से साबूदाना खिचड़ी बना सकते हैं, जानिए इसे बनाने की सरल विधि. 

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

1 कप साबूदाना,  1 आलू कटा हुआ, दो चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार सेंधा नमक, एक चौथाई कप हरी मटर, एक चौथाई कप मूंगफली, 5-6 कटे हुए बादाम, 5-6 करी पत्ते, 1- कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच राई,  4 चम्मच घी, 2-3 काली मिर्च,  गार्निश के लिए हरा धनिया.

ऐसे बनाएं साबूदाना खिचड़ी

सबसे पहले साबूदाना को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. फिर छलनी से पानी निथार लें। इसके बाद एक पैन में घी डालकर उसमें राई डालें। इसके बाद मूंगफली, बादाम डालकर 3-4 मिनट तक भूनें। इसके बाद करी पत्ता और हरी मिर्च डालें और 1-2 मिनट भूनने के बाद इसमें आलू डालें। इसके बाद नमक, काली मिर्च और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे ढक्कन से ढक दें। ताकि आलू आसानी से पक जाएं। कुछ देर बाद इसमें साबूदाना डालकर अच्छे से मिला लें और ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दें। आपकी साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार है। हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।