LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Leg Palmistry : पैरों की बनावट, रंग और निशान क्या बताते है आपके आने वाले जीवन के बारे में जानें !

Leg Palmistry व्यक्ति को जीवन में सफलता कब मिलेगी और उसके भाग्य में धन है या नहीं। ये सभी बातें पैरों को देखकर भी जानी जा सकती हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें।

Leg Palmistry

Leg Palmistry  लोग हाथ की रेखाओं को ज्यादा महत्व देते हैं, लेकिन अन्य शारीरिक लक्षण भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बता सकते हैं। पैरों की बनावट, उनका रंग, आकार और उन पर मौजूद निशानों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ खास निशानों और पैरों की बनावट के बारे में ये खास बातें : 

 तलवों में गुलाबी आभा या रक्त के समान लाल आभा हो तो ऐसे व्यक्ति के भाग्य में जीवन के सभी सुख होते हैं, उसे उच्च पद की प्राप्ति होती है।

 पैरों में कलश, कमल, पंखा, शंख, छत्र, धनुष, रथ, भौंरा, सूर्य, चंद्रमा, ध्वजा, गदा, मीन, बाण आदि के चिह्न हों तो ऐसा व्यक्ति अत्यंत भाग्यशाली होता है।

  यदि पैर की उंगलियां बराबर, थोड़ी सी दाहिनी ओर झुकी हुई, मुलायम, आपस में जुड़ी हुई, उभरी हुई, आगे से गोल तथा चिकनी और चमकदार दिखाई दें तो ऐसा व्यक्ति बहुत धनवान होता है। 

NSIT
Nsmch

जिन महिलाओं के पैर के तलवे चलते समय जमीन को अच्छी तरह छूते हों और रंग में लाल कमल के समान हों तो ऐसे पैरों वाली महिला धनवान और समृद्ध होती है। जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसे शुभ चिह्नों वाली लड़की से विवाह करने वाला व्यक्ति विवाह के बाद राजा के समान सुखी जीवन जीता है। 

  यदि एड़ी गोल, मुलायम और सुंदर हो तो ऐसे व्यक्ति का जीवन सभी प्रकार की समृद्धि और सुखों से भरा होता है। बड़ी एड़ी वाले पुरुष और महिलाएं दीर्घायु माने जाते हैं। 

यदि पैर का अंगूठा चपटा, फटा, टेढ़ा, खुरदरा या बहुत छोटा हो तो उपरोक्त चिह्न अशुभ होते हैं। जिस व्यक्ति के पैर आगे से बहुत चौड़े और पीछे से बहुत संकरे हों, या जिनकी उंगलियाँ दूर-दूर हों और पैरों में नसों का जाल दिखाई दे, वह अशुभ माना जाता है, आमतौर पर उसे अधिक दुःख मिलता है। पैर के पृष्ठीय और तलवे दोनों भागों पर पसीना आना अच्छा संकेत नहीं है। पृष्ठीय भाग पर अत्यधिक बाल होना भी अशुभ संकेत है।