LATEST NEWS

  • diwali bonus
  • Diwali bonus: कर्मचारियों को कितना बोनस मिलना जरूरी? जानें नियम, न्यूनतम रकम और शिकायत का तरीका

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

  • Indian Railways Mobile charging prohibited
  • Indian Railways: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पर रोक

  • Railway Recruitment 2026
  • रेलवे में होगी 1265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन, यहाँ करें क्लिक

  • chhapra Road Accident
  • Bihar News: सारण में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत चार की मौत, शादी से लौट रहे परिवार में

Kitchen Tips: सिंक का पानी नहीं जा रहा? ये 3 घरेलू उपाय चुटकी में खोलेंगे नाली

रोज़मर्रा की रसोई की ज़िंदगी में अगर सिंक का पानी जमा होने लगे, तो वो सुकून वाला कुकिंग टाइम भी सर दर्द बन जाता है। लेकिन परेशान मत होइए, सिंक की ब्लॉकेज से निपटना अब कोई रॉकेट साइंस नहीं

Kitchen Tips

Kitchen Tips :  किचन में लगातार काम करने की वजह से उसे साफ रखने के बावजूद सिंक में पानी जमा होने लगता है। अगर ऐसा होता है तो काम करने में भी मजा नहीं आता। सिंक में पानी जमा होने का मतलब है कि सिंक की ड्रेनेज लाइन में रुकावट है। लेकिन इसे लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान घरेलू उपायों से इस समस्या को ठीक कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सिंक के रुके हुए पानी को कैसे साफ करें।

बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल करें:

1. सबसे पहले सिंक में जमा पानी को मग या कटोरी से निकाल दें।

2. फिर नाली में 1 कप बेकिंग सोडा डालें।

3. इसके बाद 1 कप सफेद सिरका डालें।

4. कुछ देर में झाग निकलेगा, इसे 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।

5. फिर गरम पानी डालें, आपको ड्रेनिंग में सुधार दिखेगा।

प्लंजर का इस्तेमाल करें :

1. सिंक में थोड़ा पानी डालें और प्लंजर को जोर से दबाएँ।

2. यह दबाव नाली को खोलने में मदद करेगा।

3. 4-5 बार कोशिश करें।

सिंक फिल्टर को बॉटल ब्रश या टूथब्रश से साफ करें :

1. कई बार सिंक फिल्टर खुद ही चोक हो जाता है।

2. इसे निकालकर ब्रश से अच्छी तरह साफ करें।

तो आप इन तरीकों को अपनाकर अपने किचन सिंक को साफ रख सकते हैं। अगर आप इन तरीकों को अपनाएंगे तो आपके किचन का सिंक कभी भी जाम नहीं होगा और आपको किचन में काम करने में भी मजा आएगा।