LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Jaggery Tea: गुड़ की चाय फट रही है? दूध डालने से पहले ये 5 बातें याद रखो

गुड़ की चाय सेहत के लिए अच्छी होती है, लेकिन अगर इसमें दूध डालते ही फट जाए तो यह आपका मूड भी खराब कर सकती है। इस गाइड में जानिए वह तरीका जिससे आपकी गुड़ की चाय सेहत दोनों का खजाना बन जाएगी और फटेगी भी नहीं।

jaggery tea

Tips to make jaggery tea : हमारे देश में हर मौके पर चाय मूड को बेहतर बनाती है। लेकिन ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए भी खतरनाक है। खासकर अगर आप रिफाइंड चीनी वाली चाय पीते हैं तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। ऐसे में गुड़ की चाय सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। अगर आप रिफाइंड चीनी की जगह गुड़ की चाय पीते हैं तो आपको ढेर सारे पोषक तत्व भी मिलते हैं। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि चाय बनाते समय गुड़ डालते ही उनकी चाय फट जाती है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं। इससे आपकी चाय फटेगी नहीं और आपको गुड़ की चाय के कई फायदे भी मिलेंगे। आइए जानते हैं गुड़ की चाय को फटने से कैसे बचाएं


गुड़ की चाय के फायदे :

रिफाइंड चीनी वाली चाय के मुकाबले गुड़ की चाय के कई फायदे हैं। गुड़ की चाय को इम्युनिटी बूस्टर कहा जाता है। इसे पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और शरीर बाहरी बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनता है। गुड़ की चाय खास तौर पर सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याओं में फायदेमंद होती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए गुड़ की चाय परफेक्ट हो सकती है। दरअसल, गुड़ की चाय में पाए जाने वाले पोषक तत्व वजन कम करने में मददगार होते हैं। 

Diarch GO


यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। यह चाय मल त्याग को सक्रिय करती है और कब्ज आदि जैसी समस्याओं को दूर करती है। जिन लोगों को एनीमिया है या शरीर में खून की कमी है उन्हें भी गुड़ की चाय पीनी चाहिए। इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करता है। अगर गुड़ की चाय में अदरक डालकर बनाया जाए तो यह दोगुना फायदेमंद होता है :


अगर गुड़ की चाय बनाते समय फट जाए तो कुछ सावधानियां बरतकर इसे इस तरह बनाया जा सकता है

NSIT
Nsmch

सबसे पहले एक पैन लें। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको पानी कम लेना है। दरअसल चाय उबालते समय पानी कम हो जाता है और गुड़ का रंग काला होने की वजह से चाय बहुत काली हो जाती है। इसलिए पानी कम लें। पानी उबलने से पहले उसमें थोड़ा सा गुड़ डाल दें। अगर आप दो कप चाय बना रहे हैं तो एक चम्मच पिसा हुआ गुड़ डाल दें। कोशिश करें कि गुड़ अच्छी क्वालिटी का और बिना केमिकल वाला हो। 


गुड़ के अच्छे से मिक्स होने से पहले उसमें थोड़ी सी चायपत्ती डाल दें। आपको अपने स्वाद के हिसाब से चायपत्ती लेनी है। अगर आप कड़क चाय पीना चाहते हैं तो चायपत्ती की मात्रा ज्यादा रखें, अगर आपको हल्की चाय पसंद है तो कम चायपत्ती डालें। चायपत्ती डालने के बाद अब अदरक डालने की बारी है। इस पानी में कद्दूकस किया हुआ थोड़ा सा अदरक डाल दें। इससे गुड़ वाली चाय का स्वाद काफी बढ़ जाएगा। सारी चीजें डालने के बाद चाय को अच्छे से उबलने दें। 


ध्यान रहे कि चाय को तब तक अच्छे से उबालें जब तक कि उसमें डाला गया गुड़ पूरी तरह से घुल न जाए। इसके बाद चाय में गरम दूध डालें। आपको ध्यान रखना है कि दूध गरम होना चाहिए न कि ठंडा। 


कई बार गुड़ की चाय कम दूध की वजह से फट जाती है। दूध डालने के बाद तेज आंच पर चाय को अच्छे से उबलने दें। आंच बिल्कुल भी कम न करें, वरना चाय फट सकती है। दरअसल गुड़ दूध के साथ रिएक्शन करता है और चाय फट जाती है। ऐसे में आप आंच बढ़ाकर इस रिएक्शन को धीमा कर सकते हैं।