LATEST NEWS

  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद

  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

बच्चों की त्वचा पर न करें ये 3 चीजों का इस्तेमाल, गर्मियों में बन सकती है बड़ी गलती

गर्मी का मौसम जितना तपता है, उतनी ही मुश्किलें छोटे बच्चों के लिए भी बढ़ा देता है। हीट रैश, घमौरियां और स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, और पैरेंट्स बच्चों को राहत देने के लिए कई तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का सहारा लेने लगते हैं।

बच्चों की त्वचा पर न करें ये 3 चीजों का इस्तेमाल, गर्मियों म

children's health : गर्मी का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर छोटे बच्चे गर्मी में हीट रैश या घमौरियों की समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसे में माता-पिता मासूमों को राहत देने के लिए उनकी त्वचा पर कई तरह के उत्पाद लगाने लगते हैं। हालांकि कई बार इनमें से कुछ उत्पाद फायदे की जगह मासूमों की त्वचा के लिए नुकसान का कारण बन जाते हैं। आइए विशेषज्ञों से जानते हैं ऐसे ही कुछ आम उत्पादों के बारे में-

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इस मामले को लेकर स्किन डॉक्टर कहती हैं, 'बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक, मुलायम और संवेदनशील होती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही या गलत स्किन उत्पादों के इस्तेमाल से बच्चों की त्वचा के साथ-साथ उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।'

बच्चों की त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं ये 3 चीजें टैल्कम पाउडर

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टैल्कम पाउडर का है। हमारे देश में 90% माता-पिता अपने बच्चों को टैल्कम पाउडर लगाना पसंद करते हैं। खासकर गर्मियों में घमौरियों और हीट रैश को ठीक करने या त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए पाउडर को काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, त्वचा विशेषज्ञ टैल्कम पाउडर को काफी नुकसानदायक बताते हैं। डॉ. सरीन के मुताबिक, टैल्कम पाउडर में बेहद बारीक कण होते हैं, जो सांस के साथ मासूम के फेफड़ों में जा सकते हैं और आगे चलकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

एंटीबैक्टीरियल साबुन 

कई माता-पिता बच्चों के लिए एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। हालांकि, त्वचा विशेषज्ञ इसे नुकसानदायक भी बताते हैं। डॉ. के मुताबिक, बच्चों की त्वचा पर कुछ अच्छे बैक्टीरिया भी प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं, जो उन्हें खराब बैक्टीरिया से बचाते हैं। हालांकि, एंटीबैक्टीरियल साबुन खराब के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया को भी मार देता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से बचें।

NSIT
Nsmch

सुगंधित उत्पाद 

इन सबके अलावा, त्वचा विशेषज्ञ छोटे बच्चों को सुगंधित उत्पाद लगाने से बचने की भी सलाह देते हैं। इनमें मौजूद केमिकल बच्चों की त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं और एलर्जी या रैशेज का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, विशेषज्ञ हमेशा बच्चों के लिए हल्के, खुशबू रहित और त्वचा विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए उत्पादों को चुनने की सलाह देते हैं।