LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Ghibli-Style फोटो फ्री में कैसे बनाएं? सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ये तरीका

सोशल मीडिया पर इन दिनों Ghibli-Style Photos की धूम मची हुई है। लोग अपनी तस्वीरों को जापान के मशहूर Studio Ghibli के एनिमेशन स्टाइल में बदलकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फोटो फ्री में कैसे बनाई जा सकती हैं?

Ghibli-style photo

Photo Studio Ghibli-style : अब तक आपने इसके बारे में सुना ही होगा। स्टूडियो घिबली इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, इस ट्रेंड में लोग अलग-अलग फोटो को घिबली स्टाइल में बनाकर शेयर कर रहे हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग ChatGPT के पेड वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना कोई पैसा दिए फ्री में अपनी घिबली फोटो बनाकर इस ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं? आइए जानते हैं फ्री में स्टूडियो घिबली स्टाइल फोटो बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका। 

फोटो बनाने से पहले आइए जानते हैं कि ये स्टूडियो घिबली-स्टाइल फोटो क्या है?

स्टूडियो घिबली जापान का मशहूर एनिमेशन स्टूडियो है। इसे स्पिरिटेड अवे, माई नेबर टोटोरो और हॉवेल्स मूविंग कैसल जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसमें किसी भी किरदार को खूबसूरत एनिमेशन स्टाइल में दिखाया जाता है। वहीं, इन एनिमेटेड फोटो में हाथ से पेंट की गई टेक्सचर और डिटेल्ड बैकग्राउंड है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। 

स्टूडियो घिबली-स्टाइल को फ्री में कैसे बनाएं?

स्टेप 1: ChatGPT खोलें सबसे पहले अपने ब्राउजर में ChatGPT खोलें और लॉग इन करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो साइन अप करें। 

स्टेप 2: इमेज जेनरेशन टूल चुनें ChatGPT में इमेज जेनरेशन टूल पर टैप करें। यहां आपको + साइन दिखाई देगा। 

NSIT
Nsmch

स्टेप 3: सही प्रॉम्प्ट लिखें अब, जिस तरह की फोटो आप चाहते हैं, उसका सटीक विवरण और सही कमांड डालें। 

स्टेप 4: इमेज जेनरेट करें कमांड देने के बाद ChatGPT कुछ ही सेकंड में आपकी इमेज तैयार कर देगा। इमेज को सेव करने के लिए उस पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें। 

वहीं, अगर आप अपनी खुद की फोटो को घिबली स्टाइल में बदलना चाहते हैं, तो आप ChatGPT की मदद से फ्री में सिर्फ तीन फोटो बना सकते हैं। हालांकि, यह प्रक्रिया भी ज्यादातर लोगों के लिए काम नहीं कर रही है। ऐसे में आप इसके अलावा कुछ दूसरे ऐप्स की मदद ले सकते हैं। उदाहरण के लिए एलन मस्क के ग्रोक एआई पर मुफ्त में झिबली स्टाइल की तस्वीरें बनाई जा सकती हैं। इसके अलावा आप एक्स ऐप पर दिखने वाले ग्रोक ऑप्शन से भी यह तस्वीर बना सकते हैं।