LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Holi Chandra Grahan 2025 : इस साल चंद्रग्रहण के साए में मनाई जाएगी होली, भूलकर भी न करें ऐसी गलतियाँ

Holi Chandra Grahan 2025 :ज्योतिषों की मानें तो ग्रह- नक्षत्रों की दशा एवं दिशा को देखते हुए चंद्र ग्रहण के समय कुछ कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है।...पढिए आगे

Holi Chandra Grahan 2025 : इस साल चंद्रग्रहण के साए में मनाई

N4N DESK : रंगो का त्योहार होली की शुरुआत पूरे देश में होलिका दहन के साथ हो जाती है। इस बार होलिका दहन 13 मार्च को है और इसके अगले दिन रंगोत्सव का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लोगों के जीवन में  अलग-अलग रंग भरने वाले इस त्योहार पर ही ग्रहण लग गया है। क्योंकि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होलिका दहन के एक दिन बाद यानि 14 मार्च को  लगने जा रहा है। ऐसे में होली पर ग्रहण का साया बना हुआ है।

भारत में नहीं दिखेगा असर

बता दें कि 14 मार्च को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कि सुबह नौ बजकर उनतीस मिनट से शुरु होकर दोपहर के तीन बजकर उनतीस मिनट तक रहेगा। वैसे यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा,ऐसे में भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Diarch GO

शुभ नहीं माना जाता है ग्रहण का काल

ज्योतिषों की मानें तो ग्रह- नक्षत्रों की दशा एवं दिशा को देखते हुए चंद्र ग्रहण के समय कुछ कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है। इस अवधि के दौरान अगर आप कोई शुभ काम करते हैं तो भी इसके विपरीत परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरुरी हो जाता है कि ग्रहण के  दौरान क्या करें और क्या नहीं करें।

ग्रहण के दौरान क्या न करें?

धार्मिक मान्यताओं की माने तो ग्रहण की अवधि के दौरान रसोईघर में प्रवेश वर्जित है। इस दौरान रसोई का कोई भी काम नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। इस दौरान सुई या किसी नुकीली चीजों की प्रयोग नहीं करना चाहिए। ग्रहण के वक्त पूजा- पाठ और खाना-पीना सब वर्जित माना गया है। गर्भवती महिलाओं को खासकर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कोई काम नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए क्योंकि इस दौरान सोने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

NSIT
Nsmch

इस दौरान क्या करें?

वैसे इस दौरान कुछ खास काम करने से विशेष फल की भी प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नाम का जाप करने से लोगों के कष्ट दूर होते हैं। इस दौरान भोलेनाथ के महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने की भी सलाह दी जाती है।

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट