LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Diet Plan: जिम में पसीना बहा रहे हो? ये डाइट चार्ट भी ज़रूरी है वरना मेहनत जाएगी बेकार

जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद अगर डाइट सही न हो तो समझिए सारा खेल अधूरा है। सही डाइट से ही मसल्स बन सकती हैं, एनर्जी बनी रहती है और फैट कम होता है।

diet plan

Gym Diet Plan : जिम में घंटों पसीना बहाने का पूरा असर तब तक नहीं दिखता जब तक आपकी डाइट सही न हो। शरीर को फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए उचित पोषण बहुत जरूरी है। जितना जरूरी वर्कआउट है, उतना ही जरूरी डाइट भी है जो आपके शरीर को रिकवर करने, मसल्स बनाने और फैट घटाने में मदद करे। यहां हम आपको एक आसान और कारगर जिम डाइट प्लान बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर सकते हैं:-

वर्कआउट से पहले हल्का लेकिन ऊर्जावान भोजन करें :

वर्कआउट शुरू करने से 30-60 मिनट पहले कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर स्नैक लें। आप केले के साथ ओट्स, पीनट बटर ब्रेड या 1 कटोरी फल का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको वर्कआउट के दौरान एनर्जी मिलती है और आप थकते नहीं हैं।

वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन लेना जरूरी है :

मांसपेशियों की रिकवरी के लिए वर्कआउट के 30 मिनट के अंदर प्रोटीन लेना चाहिए। आप प्रोटीन शेक, उबले अंडे, ग्रिल्ड चीज या चिकन खा सकते हैं। इससे मांसपेशियां रिपेयर होती हैं और शरीर तेजी से रिकवर होता है।

नाश्ता कभी न छोड़ें :

सुबह का पहला भोजन हेल्दी और हैवी होना चाहिए ताकि दिन भर एनर्जी बनी रहे।  नासते में आप ओट्स, अंडे, होल व्हीट टोस्ट, फल और ग्रीन टी ले सकते हैं। नाश्ता मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है।

NSIT
Nsmch

हाइड्रेशन का खास ख्याल रखें :

जिम में पसीना बहाने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। तो दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। चाहें तो नारियल पानी या नींबू पानी भी लें। हाइड्रेशन शरीर को डिटॉक्स करता है और मांसपेशियों में ऐंठन को रोकता है।

हल्का और जल्दी खाना खाएं :

सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर करें ताकि शरीर को इसे पचाने का समय मिल सके। आप सूप, ग्रिल्ड सब्जियां, सलाद या हल्का दाल-चावल खा सकते हैं।