Gift Vastu Tips: तोहफा देते समय न करें ये गलती, वरना दुर्भाग्य दे सकता है दस्तक

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपहार ऐसे होते हैं जो दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। जानिए कौन सी चीजें तोहफे में नहीं देनी चाहिए और क्यों ये आपके लिए अशुभ साबित हो सकती हैं।

gifts

Vastu tips : किसी का जन्मदिन हो, पार्टी हो या सालगिरह, लोग अक्सर अपने साथ कोई न कोई उपहार लेकर जाते हैं। कई बार लोग अपनी पसंदीदा चीजें लेकर जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लोग कोई भी वस्तु उपहार में दे देते हैं। हालांकि, उपहार देते समय लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ वस्तुओं को भूलकर भी उपहार में नहीं देना चाहिए, क्योंकि उन्हें अशुभ माना जाता है और शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी को उपहार देने की सोच रहे हैं तो भूलकर भी ये वस्तुएं किसी को न दें। 


अक्सर जब हमें किसी की पसंद का ख्याल नहीं होता तो हम आमतौर पर पर्स, रूमाल और घड़ी उपहार में दे देते हैं। लेकिन वास्तु नियमों के अनुसार इन चीजों को किसी को उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि ये चीजें परेशानी खड़ी कर सकती हैं। 

Diarch GO


कई बार लोग देवी-देवताओं की फोटो या मूर्ति उपहार में दे देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि देवी-देवताओं की फोटो या मूर्ति उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है। 


अगर आप कपड़े गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखें। वास्तु के नियमों के अनुसार भूलकर भी किसी को काले रंग के कपड़े न दें, क्योंकि काले रंग के कपड़े गिफ्ट करना बहुत अशुभ माना जाता है। 

NSIT
Nsmch


वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी जूते, चप्पल गिफ्ट न करें, क्योंकि इन्हें गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। 


आमतौर पर लड़कों को कुछ गिफ्ट करने की बात आती है तो जब कुछ समझ में नहीं आता तो परफ्यूम दे दिया जाता है। हालांकि वास्तु के अनुसार परफ्यूम भूलकर भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह बहुत अशुभ होता है।